ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिंदुओं के शवों को दफनाया जा रहा, कहां जा रहा देश ?

UB India News by UB India News
May 13, 2021
in राजद
0
हिंदुओं के शवों को दफनाया जा रहा, कहां जा रहा देश ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में गंगा नदीं में लाश मिलने के मामला तूल पकड़ने लगा है. यूपी की सीमा से सटे बक्सर जिले के चौसा इलाके में मिल रही लाशों और उनको दफनाने के मुद्दें को लेकर अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधते हुए हिंदुत्व के मुद्दे को भी हवा देने की कोशिश की है.

लालू प्रसाद यादव ने अलग-अलग अखबारों की क्लिपिंग को शेयर करते हुए लिखा है, ‘जीते जी दवा, ऑक्सीजन, बेड और ईलाज नहीं दिया. मरने के बाद लकड़ी, दो गज कफ़न और जमीन भी नसीब नहीं हुआ. दुर्गति के लिए शवों को गंगा में फेंक दिया. कुत्ते लाशों को नोच रहे हैं. हिंदुओं को दफनाया जा रहा है. कहांं ले जा रहे हैं देश और इंसानियत को?’

RELATED POSTS

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

बक्सर में गंगा नदी में लगातार मिल रही शव को लेकर अब तक उठ रहे सवालों पर बिहार के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने न्यूज़ 18 को बताया है कि ये सभी लाशें उत्तर प्रदेश से ही गंगा नदी में डाला जा रही थीं, जो बहकर बिहार के बॉर्डर वाले जिला बक्सर के चौसा और महावीर घाट पर आकर रुक गई थीं. इस गंभीर मसले को लेकर बिहार सरकार के आदेश पर जांच शुरू हुई. चार स्तर पर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई. राज्य के मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से बात की. बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने खुद UP के अपर मुख्य सचिव से बात की. जबकि DGP बिहार ने UP के DGP से बात की.

लालू प्रसाद यादव का ट्वीट

इन सब के अलावा बक्सर में डीएम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बलिया के डीएम से बात कर पूरे मामले को समझा और फिर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच हुई. DGP संजीव कुमार सिंघल ने इस मामले में बताया कि बक्सर जिला के रानीगंज के पास गंगा नदी में एक महाजाल लगाया गया है. जाल के लगाने के बाद भी उसमें उत्तर प्रदेश की तरफ से बहकर आई 6 लाशें फंसी है. इससे पहले बक्सर SDM की जांच में कुल 71 लाशें मिली थीं, जिनकी पूरी विधि विधान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई है.

हालांकि इन सभी शवों का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर इनका मिलान उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलो में रहने वाले लोगों के DNA जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर किया जा सके. DGP बिहार संजीव कुमार सिंघल के मुताबिक हर हाल में अपने प्रदेश के सीमावर्ती जिलो में कोविड प्रोटोकॉल का पालन की बात कही गई है. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह आश्वस्त किया गया है कि आगे ऐसा नहीं होगा, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

क्या मृत्युंजय तिवारी उन्हीं तत्वों से परेशान थे, जिससे कभी तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य परेशान रहे। मृत्युंजय तिवारी...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

by UB India News
July 17, 2026
0

RJD के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को वीडियो जारी...

Next Post
भूतनाथ रोड में शिविर लगाकर सैकड़ो लोगों का हो रहा है कोबिड टेस्ट

भूतनाथ रोड में शिविर लगाकर सैकड़ो लोगों का हो रहा है कोबिड टेस्ट

पुणे में कोरोना वायरस के बीच नई आफत, सामने आए ‘ब्लैक फंगस’ के 270 मामले

पुणे में कोरोना वायरस के बीच नई आफत, सामने आए ‘ब्लैक फंगस’ के 270 मामले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend