ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना चेन तोड़ने के लिए पटना के सभी कोर्ट 12 मई तक बंद,10 मई तक सब्जी मंडी बंद , आईएमए ने तुरंत लॉकडाउन लागू करने की मांग की

UB India News by UB India News
May 4, 2021
in Lokshbha2024, कानून, कारोबार, खास खबर, पटना
0
कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 2 लाख के पार, अप्रैल में अबतक 38000 से ज्यादा लोगों की गई जान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सूबे में कई पाबंदिया लगा रखी हैं. राजधानी पटना में सबसे अधिक संक्रमित मरीज रोजाना पाये जा रहे हैं. जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब न्यायालय ने भी अपने दरवाजे बंद कर लिये हैं. पटना के सभी सिविल कोर्ट और अनुमंडल कोर्ट में चल रहे न्यायिक कार्य आज से 12 मई तक के लिये बंद कर दिया गया है. 12 मई तक कोर्ट परिसर में एंट्री पर भी सशर्त रोक लगा दी गई है. यहां तक कि वर्चुअल न्यायिक कार्य पर भी ब्रेक लगा दी गई है.

संक्रमण से बचाव को प्राथमिकता देते हुए पटना जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने जिले के सभी सिविल कोर्ट और अनुमंडल कोर्ट में चल रहे वर्चुअल न्यायिक कार्य भी बंद कर दिये हैं. अब फिलहाल किसी भी केस की सुनवाई नहीं हो पाएगी. इसके साथ कोर्ट परिसर में 3 मई से लेकर 12 मई तक प्रवेश पर भी रोक लगा दिया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना चेन को तोड़ने के उद्देश्य से पटना उच्च न्यायालय से निर्देश प्राप्त कर अदालत को आज 3 मई से 12 मई तक के लिए बंद किया गया है. कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

अपराधिक मामलों में गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर लेने वाले मामले में नहीं है रोक
इस दौरान आपराधिक मामलों में गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर लेने वाले मामले में रोक नहीं होगी लेकिन इसके अलावा सभी न्यायिक कार्यों पर फिलहाल रोक लगी रहेगी. जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मियों को ये निर्देश दिया है कि वो अपने फोन नंबर को हमेशा खुला रखें ताकि अगर उनकी जरुरत महसूस की जाए तो वो उपलब्ध हो सकें.

10 मई तक के लिए बंद हुई पटना की सबसे बड़ी सब्जी मंडी, राजधानी में महंगी हो सकती हैं सब्जियां

बिहार में बेकाबू हो चुके कोरोना के बीच पटना के मीठापुर सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं में डर समा गया है. उन्होंने आपसी सहमति के आधार पर 10 मई तक के लिए तत्काल दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है. इस संबंध में दुकानदारों ने सामूहिक रूप से एक मांग पत्र पटना DM को लिखा है. मीठापुर सब्जी मंडी पटना ही नहीं बिहार की बड़ी सब्जी मंडियों में से एक है, लेकिन मेन रोड के पास यह इतनी कम जगह पर है कि यहां कोरोना संक्रमण को फैलने में देर नहीं लगेगी.

मंडी के थोक विक्रेताओं का कहना है कि यहां इतनी भीड़ रहती है कि अगर कोई एक संक्रमित इधर से गुजर जाए तो पूरी मंडी संक्रमित हो जाएगी, इसको लेकर थोक विक्रेताओं ने DM को पत्र लिखकर मंडी दूसरी जगह ले जाने की मांग की है. मीठापुर सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं ने मंडी को अस्थायी रूप से हटाकर दूसरी जगह ले जाने की मांग की है. सब्जी के थोक विक्रेताओं ने पत्र की एक कॉपी स्थानीय विधायक और मंत्री नितिन नवीन को भी भेजी है. उनसे मांग की है कि वैसी जगह पर मंडी की व्यवस्था कर दी जाए, जहां काफी जगह हो.

मालूम हो कि बिहार में रोजाना मिल रहे कोरोना के नए केस के बीच पटना सबसे अधिक प्रभावित है. पटना में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 17 हजार 590 पर है. रोजाना कोरोना के नए केस मिलने और मौत के आंकड़ों में हो रही वृद्धि से स्थानीय लोगों में खासा दहशत है.

उधर आईएमए के राष्ट्रीय निर्वाचित अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तुरंत लॉकडाउन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू करने की जरूरत है।

उन्होंने पांच प्रमुख अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से बात की और सभी ने लॉकडाउन लागू किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने रविवार को एम्स, पटना के निदेशक डॉ पीके सिंह, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना के निदेशक डॉ एनआर विश्वास, पीएमसीच,पटना के प्राचार्य डॉ विद्यापति चौधरी, एनएमसीएच, पटना के अधीक्षक डॉ. बिनोद कुमार सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बिहटा के अधीक्षक डॉ. उदय कुमार से बातचीत की और बताया कि सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक स्वर में राज्य में लॉकडाउन लगाने की सलाह दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
चुनाव परिणामों की प्रतिध्वनि………

चुनाव परिणामों की प्रतिध्वनि.........

दिल्ली में सुपुर्द-ए-खाक हुए पूर्व सांसद शहाबुद्दीन, समर्थकों में मायूसी के साथ आक्रोश, राजद पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली में सुपुर्द-ए-खाक हुए पूर्व सांसद शहाबुद्दीन, समर्थकों में मायूसी के साथ आक्रोश, राजद पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend