ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रस्तावित पंचायत चुनाव अधिसूचना पंद्रह दिन के लिए टाला ,प्रशिक्षण भी स्थगित

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार
0
ईवीएम से मतदान कराने की कवायद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख अधर में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में कोरोना की दूसरी लहर में अधिकारियों‚ कर्मचारियों एवं मतदाताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित पंचायत चुनाव की अधिसूचना पंद्रह दिन के लिए टाल दी गई वहीं इससे संबंधित प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी पत्र में कहा गया है कि पंचायत चुनाव‚ २०२१ के लिए बिहार निर्वाचन कार्यालय अप्रैल के अंत में अधिसूचना प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच देश और राज्य में कोरोना महामारी से आम जनजीवन अस्त–व्यस्त होने की सूचना प्राप्त हो रही है। महामारी से बचाव के लिए निरोधात्मक कार्रवाई का क्रियान्वयन जिला प्रशासन द्वारा वृहद् पैमाने पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन पूरी तरह से लोगों को कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने में व्यस्त है‚ जो एक अनिवार्य सेवा है। इस महामारी से आयोग कार्यालय के साथ–साथ‚ विभागों एवं अन्य क्षेत्रीय कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के भी संक्रमित होने की सूचना मिली है। ऐसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव‚ २०२१ की अधिसूचना पर पंद्रह दिन के बाद परिस्थितियों की समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। इसी बीच उप निर्वाचन पदाधिकारी बैजूनाथ कुमार सिंह की ओर से बुधवार को ही सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि २२ अप्रैल से २४ अप्रैल को राज्य के सभी निर्वाची पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में दिये जाने वाले प्रशिक्षण को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अगली तिथि की सूचना जल्द ही दी जाएगी।

बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पेच फंसा
वहीं कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पेच फंस गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना प्रस्ताव भेजने की तैयारी को टाल दिया है। आयोग अब पंचायत आम चुनाव, 2021 को लेकर अधिसूचना जारी किए जाने के लिए 15 दिनों के बाद परिस्थितियों की समीक्षा करेगा। फिर उसके आधार पर चुनाव कराने का निर्णय लेगा।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजु नाथ कुमार सिंह ने आयोग की ओर से बुधवार को जारी सूचना में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत आम चुनाव कराने को लेकर अप्रैल के अंत में अधिसूचना प्रस्ताव भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच भारत और बिहार में कोरोना महामारी से आम जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने की सूचना मिल रही है। इसके बचाव के लिए निरोधात्मक कार्रवाई का क्रियान्वयन सामान्य प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

फिलहाल प्रशासन लोगों की सुरक्षा में व्यस्त
उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजु नाथ कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से आमजनों को कोविड-19 से सुरक्षा करने में व्यस्त है। जो कि एक अनिवार्य सेवा है। इस महामारी से आयोग कार्यालय के साथ साथ क्षेत्रीय कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारियों के संक्रमित होने की भी सूचना मिली है। ऐसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर प्रस्ताव भेजने को लेकर 15 दिनों बाद परिस्थिति के अनुसार विचार करने का निर्णय लिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
राज्य में 12 हजार के पार नये मामले, 56 की गई जान

राज्य में 12 हजार के पार नये मामले, 56 की गई जान

राज्य में 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना का टीका :नीतीश

राज्य में 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना का टीका :नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend