ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र से बिहार लौटने वालों की वजह से स्प्रेड बढ़ रहा है :मंगल पांडेय

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, भाजपा
0
महाराष्ट्र से बिहार लौटने वालों की वजह से स्प्रेड बढ़ रहा है :मंगल पांडेय

FILE PHOTO

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के साथ कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बिहार में पिछले कुछ दिनों में तेजी से कोरोना संक्रमण का प्रसार देखने को मिला है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के सवाल पर बताया कि पिछले साल 22 मार्च को बिहार में पहला केस आया था और उसके बाद अप्रैल मई में धीरे धीरे कोरोना के मामले बढ़े थे, उस वक्त जांच की इतनी सुविधा नहीं थी, आज जिस संख्या में हम जांच कर रहे हैं वह आंकड़ा उस वक्त नहीं था, जब जांच कम हो रही थी और पॉजिटिव मामले ज्यादा आ रहे थे, आज की तारीख में दूसरा पीक है जो पूरे देश के अंदर है। कई बड़े राज्यों की तुलना में अभी भी नियंत्रण है, लेकिन मामले बढ़ रहे हैं, कल 3500 केस आए हैं, पहले प्रति दिन हम 3-4 हजार जांच ही कर पा रहे थे और आज हम रोजाना 90 हजार से ज्यादा जांच कर रहे हैं, जब जांच का दायरा बढ़ गया है इस वजह से नए मामले बढ़े हैं।

RT-PCR टेस्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप यदि 15 मार्च से 8 अप्रैल के आंकड़े को देखें तो बिहार में 67 प्रतिशत आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर बात हुई है कि 70 प्रतिशत जांच की कोशिश होनी चाहिए। हम लगातार उसे बढ़ा रहे हैं। अब जो परिस्थितियां बन रही हैं और जिस प्रकार से संक्रमण दिख रहा है, रेपिड टेस्ट भी जरूरी है। कोरोना मरीजों के लिए बेड के सवाल पर पांडेय ने बताया कि पिछले 10 दिनों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है, कल से पटना के बगल में ईएसआई के अस्पताल में नई व्यवस्था शुरू कर दी है और वहां भी 50 बिस्तरों की शुरुआत हो गई है और बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं। सभी अस्पतालों में अगले एक हफ्ते के अंदर बेड बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

मंगल पांडेय ने कहा कि महाराष्ट्र से बिहार वापस लौटने वाले लोगों में की वजह से स्प्रेड बढ़ रहा है। देशभर में जितने मामले हैं उसका लगभग 50 प्रतिशत महाराष्ट्र में है। जब वहां से हमारे लोग वापस आ रहे हैं तो उनके स्वास्थ्य की चिंता और उनके परिवार के स्वास्थ्य की चिंता करनी है, सभी की जांच हो रही है ताकि जब वे घर पहुंचे तो स्वस्थ होकर पहुंचे ताकि किसी को वहां पर संक्रमण न फैले, हमने रेलवे स्टेशनों पर एंटीजन टेस्ट को बढ़ाया है। 400 में लगभग 44 लोग पॉजिटिव मिले हैं टेस्टिंग में, उनको तुरंत आइसोलेट शुरू कर देते हैं और उनका उपचार शुरू करते हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक की व्यवस्था में भारत सरकार की तरफ से वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है, दोनों तरह के वैक्सीन की सप्लाई हो रही है जिसे यूज किया जा रहा है, भारत सरकार ने टीकाकरण को लेकर जो नीति बनाई है वह नीति उचित है, पूरे देश को ध्यान में रखकर यह लड़ाई लड़ने होगी, अलग-अलग राज्य अगर अलग-अलग नीतियां बनाकर इस लड़ाई को लड़ेंगे तो लड़ने में कठिनाई आ सकती है। पिछला अनुभव भी यही कहता है कि एक व्यवस्था बनाकर लड़ाई लड़ी गई और सफलता पाई गई।

लॉकडाउन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कल तक के आंकड़े के अनुसार 12 हजार एक्टिव मामले राज्य में पहुंच गए थे, पिछली बार जब पीक पर था तो एक्टिव मामलों की संख्या 35 हजार तक पहुंच गए थे, ऐसे में लॉकडाउन के बारे में फिलहाल सोचने की जरूरत नहीं है, पिछली बार हमारे पास लड़ाई लड़ने के लिए संसाधनों का अभाव था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। बिहार में कम से कम ऐसी स्थिति नहीं है कि यहां लॉकडाउन की फिलहाल जरूरत पड़े। हां जिन जगहों पर मरीज मिल रहे हैं उन जगहों को बेहतर तरीके से सील करके उसका माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर काम हो रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
‘टीका उत्सव’ की आज से शुरू, इस अभियान में क्या है खास बात, जानें

'टीका उत्सव' की आज से शुरू, इस अभियान में क्या है खास बात, जानें

बंगाल में कूचबिहार हिंसा के बाद सियासी संग्राम, चुनाव आयोग पर बिफरीं ममता ,आज ममता बनर्जी और अमित शाह होंगे आमने सामने

बंगाल में कूचबिहार हिंसा के बाद सियासी संग्राम, चुनाव आयोग पर बिफरीं ममता ,आज ममता बनर्जी और अमित शाह होंगे आमने सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend