ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘टीका उत्सव’ की आज से शुरू, इस अभियान में क्या है खास बात, जानें

देश में आज से टीका उत्सव शुरू हो गया है. यह अभियान अंबेडकर जयंती तक चार दिन चलेगा. इस दौरान वैक्सीन के जीरो वेस्टेज पर जोर देते हुए ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा. लाभार्थियों को ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है.

UB India News by UB India News
April 11, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, राष्ट्रीय
0
‘टीका उत्सव’ की आज से शुरू, इस अभियान में क्या है खास बात, जानें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में आज से ‘टीका उत्सव’ शुरू हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर चलने वाले इस टीका उत्सव में ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करने का प्रयास किया जाएगा. इसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा है कि रोजाना वैक्सीन देने की संख्या के हिसाब से भारत वैश्विक स्तर पर टॉप बना हुआ है. भारत औसतन 38,93,288 डोज डेली दे रहा है. देश में 85 दिन में 10 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई हैं और इस मामले में अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है.

वैक्सीन के जीरो वेस्टेज पर जोर
टीका उत्सव अभियान में वैक्सीन की बर्बादी रोकने और जीरो वेस्टेज पर जोर दिया जाएगा. पीएम मोदी ने अभियान में टीकाकरण क्षमता बढ़ाकर वैक्सीन की बर्बादी रोकने की बात कही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सके.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

वर्कप्लेस पर वैक्सीनेशन
केंद्र की अनुमति के बाद सरकारी और प्राइवेट वर्कप्लेस पर आज से कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन सेशन ऑर्गेनाइज किए जा सकेंगे. इसमें 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों को टीका लगाया सकेगा, लेकिन बाहर के लोगों को इसमें शामिल नहीं किया जा सकेगा. इसके लिए सरकार ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. टीका उत्सव के दौरान वर्कप्लेस पर वैक्सीनेशन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

फुले जयंती से शुरू होकर अंबेडकर जयंती तक टीका उत्सव
टीका उत्सव ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल यानी आज से शुरू होगा और यह बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलेगा. 4 दिन के इस टीका उत्सव को महापुरुषों की जयंती से जोड़ा गया है. इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जिससे टीकाकरण को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिलेगी.

सभी योग्य लाभार्थी को-विन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप की हेल्प अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे टीका उत्सव का ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभार्थी फायदा ले सकें.

 

टीका उत्सव पर देशवासियों से आग्रह

मेरे प्यारे देशवासियों,

आज 11 अप्रैल यानि ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत कर रहे हैं। ये ‘टीका उत्सव’ 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा।

ये उत्सव, एक प्रकार से कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है। इसमें हमें Personal Hygiene के साथ ही Social Hygiene पर विशेष बल देना है।

हमें ये चार बातें, जरूर याद रखनी है।

Each One- Vaccinate One, यानि जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।

Each One- Treat One, यानि जिन लोगों के पास उतने साधन नहीं हैं, जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें।

Each One- Save One, यानि मैं स्वयं भी मास्क पहनूं और इस तरह स्वयं को भी Save करूं और दूसरों को भी Save करूं, इस पर बल देना है।

और चौथी अहम बात, किसी को कोरोना होने की स्थिति में, ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें। जहां पर एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस आया है, वहां परिवार के लोग, समाज के लोग ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाएं।

भारत जैसे सघन जनसंख्या वाले हमारे देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई का एक महत्वपूर्ण तरीका ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ भी है।

एक भी पॉजिटिव केस आने पर हम सभी का जागरूक रहना, बाकी लोगों की भी टेस्टिंग कराना बहुत आवश्यक है।

इसके साथ ही जो टीका लगवाने का अधिकारी है, उसे टीका लगे, इसका पूरा प्रयास समाज को भी करना है और प्रशासन को भी।

एक भी वैक्सीन का नुकसान ना हो, हमें ये सुनिश्चित करना है। हमें जीरो वैक्सीन वेस्ट की तरफ बढ़ना है।

इस दौरान हमें देश की वैक्सीनेशन क्षमता के ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन की तरफ बढ़ना है। ये भी हमारी कपैसिटी बढ़ाने का ही एक तरीका है।

हमारी सफलता इस बात से तय होगी कि ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ के प्रति कितनी जागरूकता हम लोगों में है।

हमारी सफलता इस बात से तय होगी कि जब जरूरत न हो, तब हम घर से बाहर न निकलें।

हमारी सफलता इस बात पर तय होगी कि जो टीका लगवाने का अधिकारी है, उसे टीका लगे।

हमारी सफलता इस बात पर तय होगी कि हम मास्क पहनने और अन्य नियमों का किस तरह पालन करते हैं।

साथियों,

इन चार दिनो में व्यक्तिगत स्तर पर, समाज के स्तर पर और प्रशासन के स्तर पर हमें अपने-अपने लक्ष्य बनाने हैं, उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरा प्रयास करना है।
मुझे पूरा विश्वास है, इसी तरह जनभागीदारी से, जागरूक रहते हुए, अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, हम एक बार फिर कोरोना को नियंत्रित करने में सफल होंगे।
याद रखिए- दवाई भी, कड़ाई भी।

धन्यवाद !

आपका,

नरेन्द्र मोदी।

टीका उत्सव पर देशवासियों से आग्रह। pic.twitter.com/GvGV3OCnP7

— PMO India (@PMOIndia) April 11, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
बंगाल में कूचबिहार हिंसा के बाद सियासी संग्राम, चुनाव आयोग पर बिफरीं ममता ,आज ममता बनर्जी और अमित शाह होंगे आमने सामने

बंगाल में कूचबिहार हिंसा के बाद सियासी संग्राम, चुनाव आयोग पर बिफरीं ममता ,आज ममता बनर्जी और अमित शाह होंगे आमने सामने

जम्मू-कश्मीर के त्राल और शोपियां में एनकाउंटर, 5 आतंकवादी ढेर

72 घंटे में 12 आतंकियों का सफाया, 24 घंटे में सेना के जवान की हत्या का बदला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend