ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डीजल के बाद अब कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी की योजना बंद करेगी बिहार सरकार

UB India News by UB India News
April 9, 2021
in कृषि, पटना, मुख्यमंत्री
0
डीजल के बाद अब कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी की योजना बंद करेगी बिहार सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डीजल के बाद अब कृषि यंत्रों पर बिहार सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी की योजना बंद होने जा रही है। नये वित्तीय वर्ष के लिए राज्य में बन रही योजनाओं में कृषि यंत्रीकरण को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि केंद्र की योजना से किसानों को सब्सिडी मिलेगी। लेकिन, किसी भी यंत्र पर अनुदान किसी परिस्थिति में 50 प्रतिशात से अधिक नहीं होगा। पराली प्रबंधन से जुड़े कुछ यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा सकती है लेकिन उसकी भी अनुमति विभाग को लेनी होगी। पहले कई यंत्रों पर सरकार 90 प्रतिशत तक अनुदान देती थी।

किसानों को डीजल अनुदान देना बंद करने के बाद सरकार अब यंत्रों पर अनुदान देना बंद कर रही है। इसका अंदाजा बीते वर्ष की योजना से ही लग गया था। उस साल सरकार ने मात्र 23 करोड़ रुपये की व्यवस्था यंत्रों पर अनुदान के लिए की थी। इसके पहले वर्ष में 165 करोड़ और उससे भी पहले लगभग दो सौ करोड़ तक अनुदान के लिए पैसा विभाग के पास होता था। लेकिन इस साल राज्य मद से इस योजना में एक पैसा नहीं मिलेगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

राज्य में सरकार ने कृषि यंत्रों पर अनुदान देने की योजना शुरू की तो राज्य में कृषि यंत्रीकरण में काफी वृद्धि हुई। 2005 के पहले राज्य में ट्रैक्टर के अलावा कोई यंत्र खेतों में नहीं दिखता था। उस समय तक कृषि क्षेत्र में यंत्रीकरण 0.5 और 0.8 किलो वाट प्रति हेक्टेयर पर वर्षों से रुका हुआ था। कृषि रोडमैप बनने के बाद बीज प्रतिस्थापन दर और यंत्रीकरण दर को बढ़ाने पर खासा जोर दिया गया। सरकार हर साल किसानों को अनुदान के रूप में लगभग दो सौ करोड़ रुपये देने लगी और खेतों में कई आधुनिक यंत्र दौड़ने लगे। लिहाजा यंत्रीकरण 1.8 किलो वाट प्रति हेक्टेयर पहुंचकर राष्ट्रीय औसत 1.5 को पार कर गया। लेकिन अब इसके आगे बढ़ने की गति मंद पड़ने लगी है।

सरकार का मानना है कि बिजली की आपूर्ति बढ़ी तो डीजल पर अनुदान देने का कोई मतलब नहीं है। किसानों को बिजली से सिंचाई सस्ती पड़ती है। इसी तरह राज्य में यंत्र बैंकों की स्थापना होने लगी तो अब यंत्र खरीदने वालों की संख्या कम हो जाएगी। जितनी संख्या में किसान यंत्र खरीदेंगे, उनकों केंद्र की योजना से ही अनुदान मिल जाएगा।

कृषि यंत्रीकरण योजना
50 हजार किसान औसतन हर साल लेते थे लाभ
200 करोड़ रुपये तक अनुदान देती थी सरकार
23 करोड़ रुपये ही गत वर्ष हुई थी व्यवस्था
71 यंत्रों पर पहले मिलता था अनुदान

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव !

सरकार नल जल योजना में गड़बड़ी को लेकर काफी सख्त

सहकार भवन :सरकार ने 22 भवनों के लिए जारी किये 56 करोड़ रुपये

सहकार भवन :सरकार ने 22 भवनों के लिए जारी किये 56 करोड़ रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend