ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू, क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन?

UB India News by UB India News
April 6, 2021
in Lokshbha2024, दिल्ली
0
दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू, क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज से 30 अप्रैल तक के लिए राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बार-बार ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या केजरीवाल सरकार दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की सोच रही है. लॉकडाउन की आशंकाओं के बीच अब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है और वह अन्य विकल्पों पर गौर कर रही है.

गोपाल राय ने यह भी कहा कि केंद्र को कोरोना वायरस के टीके का निर्यात रोक देना चाहिए और टीकाकरण सभी के लिए खोल देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार सभी विकल्पों एवं विचारों पर गौर कर रही है. रात के कर्फ्यू की कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने में भूमिका तो है… लेकिन सरकार पूरी तरह उसपर ही निर्भर नहीं है.’’

RELATED POSTS

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

उन्होंने कहा, ‘‘हम लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं. मैं मानता हूं कि हम अन्य वैकल्पिक उपायों से भी उसके प्रसार को रोक सकते हैं.’’

गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए टीकाकरण सभी के लिए खोल देना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र ने अपने लोगों को टीका लगाने के लिए मापदंड तय कर दिए हैं, जबकि वह टीके का अन्य देशों को निर्यात कर रहे हैं.’’

दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र आज से 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. इसके तहत तत्काल प्रभाव से मंगलवार की रात 10 बजे से ही इसे लागू भी कर दिया है. अब आज से 30 अप्रैल तक हर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा.

दिल्ली सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं और इमरजेंसी सामान को छोड़कर सभी तरह के मूवमेंट पर रोक लगा दी है. इस नाइट कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी सेवाओं और इमरजेंसी सामान के मूवमेंट को पूरी तरह से छूट दी गयी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

by UB India News
June 24, 2026
0

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

by UB India News
June 7, 2026
0

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा...

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

by UB India News
June 4, 2026
0

सौ बात की एक बात ये कि दिल्ली के मालवीय नगर के हौज़ रानी में होटेल में आग लग गई...

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

by UB India News
June 1, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को...

पवन खेड़ा के घर पर रेड , भड़की कांग्रेस

पवन खेड़ा के घर पर रेड , भड़की कांग्रेस

by UB India News
April 8, 2026
0

असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बवाल शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के सीएम...

Next Post
मंत्रिमंडल की बैठक में 8 एजेंडों पर लगी मुहर

मंत्रिमंडल की बैठक में 8 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार में पांच से 35 पैसे तक महंगी हुई बिजली, 6043 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर

बिहार में पांच से 35 पैसे तक महंगी हुई बिजली, 6043 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend