ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में पांच से 35 पैसे तक महंगी हुई बिजली, 6043 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर

UB India News by UB India News
April 7, 2021
in कारोबार, पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार में पांच से 35 पैसे तक महंगी हुई बिजली, 6043 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में एक अप्रैल से बिजली पांच से 35 पैसे तक प्रति यूनिट महंगी हो गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की हुई बैठक में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 6043 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की. इसके बाद बिजली कंपनी ने जो टैरिफ जारी किया, उसके अनुसार गांव से लेकर शहरी उपभोक्ताआें को बिजली के लिए पांच से 35 पैसे प्रति यूनिट अधिक पैसे देने होंगे.

पिछले महीने विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली की दरों में 0.63% की बढ़ोतरी मंजूर की थी. जबकि सब्सिडी की दरें पिछले साल जितनी थीं, लगभग वही इस बार भी सभी श्रेणियों में रखी गयी हैं. गरीब उपभोक्ताओं को पांच पैसे प्रति यूनिट, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को पांच से 10 पैसे, शहरी घरेलू उपभोक्तओं को 100 यूनिट तक पांच पैसे प्रति यूनिट, 100 से 200 यूनिट तक 10 पैसे प्रति यूनिट और 200 से अधिक यूनिट के लिए 35 पैसे प्रति यूनिट अधिक पैसे देने होंगे.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

निजी नलकूप से सिंचाई करने वाले के लिए भी पांच पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी हुई है. उन्हें जहां पहले 65 पैसे प्रति यूनिट देने पड़ते थे, वहीं एक अप्रैल से 70 पैसे प्रति यूनिट देने पड़ेंगे. हालांकि, सरकारी नलकूप से सिंचाई पर शुल्क में बढ़ोतरी नहीं की गयी है. खास बात है कि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता की श्रेणी में दो स्लैब ‘101-200 यूनिट’ व ‘200 से ऊपर यूनिट’ को मिलाकर कर एक स्लैब ‘100 से ऊपर यूनिट’ और शहरी घरेलू उपभोक्ता की श्रेणी में दो स्लैब ‘201-300 यूनिट’ व ‘300 से ऊपर यूनिट’ को मिलाकर एक स्लैब ‘200 से ऊपर यूनिट’ कर दिया गया है.

इससे पुराने सबसे ऊपरी स्लैब वाले बिजली उपभोक्ताओं को दर में कुछ राहत मिल गयी है. राज्य कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर सब्सिडी देने के लिए 6043 करोड़ रुपये मंजूर किये गये. वर्ष 2021-2022 के लिए 503.58 करोड़ प्रतिमाह की दर से यह राशि रिजर्व बैंक के माध्यम से सीधे एनटीपीसी लिमिटेड को भुगतान की जायेगी.

इसके अलावा 2021-22 के लिए विनियामक आयोग की ओर से निर्धारित 15% से अधिक बिजली लॉस पर बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड की दोनों वितरण कंपनियों को अनुमानित वित्तीय हानि की भरपाई के लिए कुल 1422 करोड़ की सब्सिडी कैबिनेट ने स्वीकृत की है.

इस राशि से 2021-2022 के लिए 118.50 करोड़ प्रतिमाह की दर भरपाई की जायेगी. यह राशि भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से एनटीपीसी को दी जायेगी. कैबिनेट की बैठक में कुल आठ एजेंडों को मंजूरी दी गयी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
देशभर में मिले 53,480 नए मरीज, अबतक 1 लाख 62 हजार 468 की मौत , राजधानी पटना समेत पूरे बिहार से सामने आए कोरोना के डराने वाले आंकड़े

कोरोना के टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1.15 लाख से ज्यादा केस और 630 लोगों की गई जान

आरबीआई ने मौद्रिक नीति का ऐलान किया, ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

आरबीआई ने मौद्रिक नीति का ऐलान किया, ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend