ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर वसूली के लIय को पूरा करें अधिकारीः उपमुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
March 9, 2021
in कारोबार, पटना, भाजपा
0
कर वसूली के लIय को पूरा करें अधिकारीः उपमुख्यमंत्री

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में काफी कम समय बचा है। विभागीय पदाधिकारी अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए कर वसूली के लक्ष्यों को पूरा करें। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड–१९ की प्रतिकूलता के बावजूद विभाग ने विगत कुछ महीनों में कर वसूली के मामले में बेहतर प्रगति की है‚ परंतु अभी कुछ और मेहनत करने की जरूरत है। पुराना सचिवालय स्थित उप भवन के वाणिज्य–कर सभागार में उप मुख्यमंत्री ने वाणिज्य–कर विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं कर वसूली की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में विभाग के सचिव डॉ. प्रतिमा‚ विशेष आयुक्त‚ राज्य–कर संयुक्त आयुक्त‚ राज्य कर उपायुक्त जबकि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के विभागीय क्षेत्रीय कार्यालयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वाणिज्य–कर विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भवन एवं अन्य मूलभूत कमियों को शीघ्र दूर किया जाएगा। विभाग के स्तर से इस दिशा में समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक परिदृश्य पर कोरोना की प्रतिकूलता के बावजूद वित्तीय वर्ष २०२०–२१ के बजटीय आकार में कोई कमी नहीं की गई है‚ बल्कि इसका आकार बढा है। इसलिए अधिकारी पूरी तत्परता के साथ मेहनत करें एवं लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाएं। उपमुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभाग के सभी महिला पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभाग वर्तमान वित्तीय वर्ष के शेष बचे दिनों में मेहनत कर लक्ष्यों को प्राप्त करें।
विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा ने कि जीएसटीआर–३बी रिटर्न दाखिले की औसत स्थिति दिसंबर २०२० तक संपूर्ण भारत में ८९.३७ प्रतिशत के मुकाबले बिहार में ८५.५४ प्रतिशत है। अप्रैल २०१९ से फरवरी २०२० में राजस्व संग्रहण जहां २२४९३.३४ करोड था‚ वहीं अप्रैल २०२० से फरवरी २०२१ की अवधि में २२७०९.३९ करोड हुई है। इसमें ०.९६ प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि करवंचना की रोकथाम के लिए विभागीय डाटा एनालिटिक्स एवं इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर इंफोर्समेंट की कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है। राजस्व वृद्धि के भी उपाय किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष २०१९ के दौरान अंचलों द्वारा सृजित मांग के विरुद्ध अन्य बकाया राशि ५४२.६१ करोड रुपए की वसूली हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। अब तक ८९.५० करोड की वसूली की जा चुकी है। राजस्व वृद्धि के लिए किए जा रहे कार्यों के अंतर्गत वर्ष २०२०–२१ में मालों का परिवहन करने वाले ५४४१ चलंत वाहनों की जांच की गई है। इसके विरुद्ध ५.४६ करोड की शास्ति अधिरोपित करते हुए उसकी वसूली की गई है। जीएसटी रिफंड के अंतर्गत २६ सितंबर‚ २०१९ के प्रभाव से जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन की गई है। वित्तीय वर्ष २०१७–१८ से २०१९–२० तक कुल १६७४ मामलों में १५२.०९ करोड तथा २०२०–२१ में कुल १४२३ मामलों में २१५.४५ करोड के जीएसटी रिफंड की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही‚ जीएसटी रिफंड के लिए निर्धारित समय–सीमा ६० दिनों से अधिक का कोई भी मामला लंबित नहीं है। ई–वे बिल के अंतर्गत जीएसटी के तहत मालों के परिवहन हेतु ऑनलाइन ई–वे बिल निर्गत किए जाने का प्रावधान है। अंतरप्रांतीय मामलों में ५० हजार एवं राज्य के अंदर परिवहन हेतु ०१ लाख से अधिक के मालों के परिवहन हेतु ई–वे बिल आवश्यक है। सचिव ने बताया कि बिहार कराधान समाधान योजना (वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम) के तहत जीएसटी के पूर्व के अधिनियमों के बकाए के समाधान हेतु बिहार कराधान समाधान अधिनियम २०१९ लागू किया गया है। इसके अंतर्गत ११२७.५५ करोड बकाया राशि के समाधान हेतु कुल ३१‚११७ आवेदन प्राप्त हुए हैं‚ इसकी समाधान राशि ३३१.६६ करोड प्राप्त हुई है। कोविड–१९ वैश्विक महामारी के कारण विभाग द्वारा पुनः बिहार कराधान विवादों का समाधान योजना २०२० लागू किया गया है‚ जो दिनांक २१ सितंबर‚ २०२० से छह माह अर्थात २० मार्च‚ २०२१ तक प्रभावी है। इसके अंतर्गत ७१६.१० करोड बकाया राशि के समाधान हेतु कुल १०‚९४३ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके समाधान की राशि ११८.७५ करोड रुपए है। इस पर कार्रवाई की जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम चार बजे शपथ ग्रहण

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम चार बजे शपथ ग्रहण

हर गांव को डे़यरी नेटवर्क से जोड़े़ंः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend