ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फसल क्षति के बाद केंद्र का मदद का प्रस्ताव था अपर्याप्तः नीतीश

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
फसल क्षति के बाद केंद्र का मदद का प्रस्ताव था अपर्याप्तः नीतीश

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि २०१६–१७ में बाढ के कारण फसलों की क्षति के बाद केंद्र की ओर से मदद का प्रस्ताव अपर्याप्त था जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार नहीं किया। विधान परिषद में भाकपा के प्रो. संजय कुमार सिंह के तारांकित सवाल के जवाब में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह जब उत्तर दे रहे थे तभी मुख्यमंत्री श्री कुमार ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उस समय केंद्र सरकार ने जो प्रस्ताव दिया था उस पर राज्य सरकार की राय नहीं थी। उस समय की नीति ही अलग थी। उन्होंने कहा कि राज्य की योजना तैयार की गई और जितना राज्य की सरकार मदद देती है वह मिल रही है। इससे पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग ने पांच मार्च‚ २०२१ को राज्य में आने वाली बाढ के संबंध में तथ्यों का विवरणी प्रपत्र नौ में संधारित किया है। इसके अनुसार वर्ष २०१६ की बाढ में बेगूसराय जिले के आठ प्रखंड के १०९ गांव की कुल ३.९० लाख की जनसंख्या प्रभावित हुई थी। प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए जिले में कुल १०३ राहत कैंप चलाए गए। लगभग २.६० लाख लोग राहत कैंपों में रखे गये। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ २०१६ मौसम में बेगूसराय जिला के लिए बजाज एलियांज बीमा कंपनी कार्यभारित थी। बीमा कंपनी के प्रतिवेदन के अनुसार बेगूसराय जिले के कुरहा प्रखंड में धान फसल के लिए कुल ०३ किसान बीमित थे। अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के ऊपर जिधर आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति गणना के बाद बीमित तीन किसानों को कुल २.२५ लाख रुपये का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि खरीफ २०१७ मौसम में बेगूसराय जिला के लिए एलआईसी बीमा कंपनी कार्यभारित थी। बीमा कंपनी के प्रतिवेदन के अनुसार उक्त प्रखंड में धान फसल के लिए कुल ६६९ किसान बीमित थे। आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति देय नहीं होने के कारण बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति राशि भुगतान नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कार्यभारित बीमा कंपनी आवंटित जिला में योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करती है। उक्त जिले के सभी बैंक‚ वाणिज्यिक बैंक‚ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक कार्यभारित बीमा कंपनी के अभिकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत होते हैं।
मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में कहा कि जल जीवन हरियाली को लेकर सरकार ने कई प्राथमिकताएं तय करते हुए कार्यक्रमों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कई गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं‚ जिनमें सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं तालाब‚ पोखर‚ आहर‚ और पइन को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराना और उनका जीर्णोद्धार किया जाना है। इसी तरह सार्वजनिक कुआं और चापाकल के किनारे सोखता बनाना शामिल है। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक कुआं और चापाकल के किनारे सोख्ता रिचार्ज तथा अन्य जल संचयन संरचना का निर्माण है। इसी तरह छोटी–छोटी नदियों‚ नालों एवं पहाड़ी क्षत्रों के जल संग्रहण क्षेत्रों में चेकडैम एवं जल संचयन के अन्य संरचनाओं का निर्माण है। नए जल स्रोतों का सृजन एवं अधिशेष नदी जल क्षेत्र से जल की कमी वाले क्षेत्रों में जल ले जाना है। वैकल्पिक फसलों‚ सिंचाई‚ जैविक खेती एवं अन्य नई तकनीकों का उपयोग शामिल है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
कर वसूली के लIय को पूरा करें अधिकारीः उपमुख्यमंत्री

कर वसूली के लIय को पूरा करें अधिकारीः उपमुख्यमंत्री

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम चार बजे शपथ ग्रहण

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम चार बजे शपथ ग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend