अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी आमंत्रित थीं। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के साथ नारी प्रकरण के विषय पर जेडी वीमेंस कॉलेज छात्र संघ की निवर्तमान महासचिव सोनी तिवारी ने सार्थक परिचर्चा की। वर्तमान परिवेश में नारियों की दशा एवं दिशा को लेकर सोनी तिवारी द्वारा उठाए गए कई प्रश्नों पर उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को लेकर के बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और हम सब इस बात को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वाबलंबी स्त्री ही आत्मनिर्भर समाज का निर्माण कर सकती है। कार्यक्रम के आयोजन में प्रिया वर्मा की भी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने कहा‚ इस कार्यक्रम का उद्ेश्य ही नारी कल्याण की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है। ॥ कार्यक्रम का संचालन कर रहे पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व संयुक्त सचिव राजा रवि ने कहा कि हमारी संस्कृति के केंद्र बिंदु में सदैव नारियों का स्थान सवाæपरि रहा है। उनके सवागीण विकास के बिना किसी सभ्यता का विकास नहीं हो सकता। इस समारोह में विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के छात्र–छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण के विषय पर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उच्च शिक्षा‚ बिहार के निदेशक अविनाश बंधु की भी सराहनीय भूमिका थी। इस दौरान जेडी वीमेंस कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. श्यामा राय का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के संयोजन में नेहा चौबे‚ तारा यदुवंशी‚ खुशबू‚ किंशु‚ विक्रांत‚ सबीर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।