ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

’15 साल बनाम 15 साल’ पर भिड़े डिप्टी सीएम तारकिशोर और तेजस्वी यादव

UB India News by UB India News
February 26, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
’15 साल बनाम 15 साल’ पर भिड़े डिप्टी सीएम तारकिशोर और तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा का बजट सत्र पांचवे दिन भी हंगामेदार रहा. गुरुवार को भी विपक्ष और सत्ता पक्ष ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला. बजट पर चर्चा के दौरान ’15 साल बनाम 15 साल’ के मुद्दे पर डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भिड़ गए. शायरना अंदाज में सवाल जवाब हुआ तो जबरदस्त हंगामा भी हुआ.

विधानसभा में बजट पर हो रही चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की शायरी से सदन मंत्रमुग्ध रहा. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जब शायरी पढ़ी, तो सदन तालियों से गूंज उठा, पर अध्यक्ष ने उन्हें पूरा शेर पढ़ने काे टोका. स्पीकर का कहना था कि शेरो- शायरी से सदन की कार्यवाही सुखद हो जाती है.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में नये बिहार के भविष्य की रूप-रेखा पेश की गयी है. इस वजह से इसमें बीते 15 साल की बदहाली का कोई जिक्र नहीं किया गया है. परंतु नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद के बीते 15 साल के कार्यकाल की चर्चा करके उसकी तुलना मौजूदा सरकार के 15 साल के कार्यकाल से करने को विवश कर दिया है.

वह गुरुवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट पर हुए वाद-विवाद के बाद सरकार की तरफ से जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के आगामी पांच साल में विकसित प्रदेश बनने की कल्पना साकार होगी. पीएम मोदी का इस विकास में समुचित मार्गदर्शन मिल रहा है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को गढ़ने का काम हम सभी कर रहे हैं.

इससे पहले भोजनावकाश के बाद शुरू हुई सदन की कार्यवाही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नये बजट को सरकारी आंकड़े बाजी और गरीब-पिछड़ा विरोधी बताया था. इसके जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2005-06 में राज्य के कुल बजट का योजना आकार 21 प्रतिशत होता था, जो 2020-21 में बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है.

वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट दो लाख 11 हजार करोड़ रुपये में योजना आकार एक लाख पांच हजार करोड़ से ज्यादा था. बीते 15 साल के बिहार के आईने में जर्जर सड़क, अस्पताल में सोते जानवर, चचरी के पुल जैसी दुर्गति की सभी दास्तां बयां करती है. एनडीए सरकार के 15 साल के कार्यकाल में विकसित बिहार का पूरा खांका है, जिसकी हकीकत साफतौर पर दिखती है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने बीते 15 साल के शासन की याद दिलाकर दुखती रग को छेड़ने का काम किया है. वे सदन में गलत आंकड़े प्रस्तुत कर भ्रम पैदा करना चाहते हैं. बिहार के विकास से घबराये हुए हैं. इस बयान का पूरजोर विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सदन में बजट सार की कॉपी प्रस्तुत करते हुए कहा कि इसमें दिये आंकड़े को ही सरकार झूठा बता रही है.

इसके बाद सभी विपक्षी सदस्य अपनी सीट पर खड़े होकर हंगामा करने लगे. अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला लगातार जारी रहा. इस पर सभी विपक्षी सदस्य वेल में आ गये और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे. इस हंगामे के बीच डिप्टी सीएम ने अपना जवाब पूरा किया और सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित करने की घोषणा हो गयी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
सभी सदस्यों के आत्मसम्मान की होगी रक्षा

सभी सदस्यों के आत्मसम्मान की होगी रक्षा

8 करोड़ व्यापारियों का भारत बंद आज

8 करोड़ व्यापारियों का भारत बंद आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend