ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू में शामिल होंगे लोजपा के कई बागी नेता

UB India News by UB India News
February 14, 2021
in पटना, लोजपा
0
जदयू में शामिल होंगे लोजपा के कई बागी नेता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है. लोजपा के बागी नेता केशव सिंह, रामनाथ रमण, कौशल किशोर सिंह और दीनानाथ क्रांति की ओर से धोखाधड़ी के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराने की बात कही है.

शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी का केशव सिंह ने कहा कि चिराग पासवान ने ठगी के लिए पूरे बिहार में बीते वर्ष फरवरी में 25 हजार प्राथमिक सदस्य एवं दो लाख विज्ञापन के लिए पैसा जमा करने का अभियान चलाया था. लोजपा की ओर से कहा गया कि पार्टी उन्हीं को विधानसभा का टिकट देगी जो इस मानक को पूरा करेंगे. झूठ का सहारा लेकर 94 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ताओं से सदस्यता व विज्ञापन के नाम पर ठगी की गयी.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को जदयू के कर्पूरी सभागार में बागी नेता जदयू नेताओं के साथ मिलन समारोह का आयोजन करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरसीपी सिंह व अध्यक्षता जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा करेंगे.

वही बिहार में LJP की मुश्किलें विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले जेडीयू के लगातार विरोध के बाद उसे NDA से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया तो वहीं कई नेता और कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के तेवरों से तंग आ कर पार्टी का साथ छोड़ दिया. अब ऐसी खबरें फिर आने लगीं हैं कि LJP से अभी कई बागियों का टूट कर पार्टी से आना बाकी है.

LJP के पूर्व महासचिव केशव सिंह जो अब जेडीयू में शामिल हो चुके हैं, उनका कहना है कि LJP के बागी नेता जल्द ही JDU में शामिल होंगे. इसके लिए 18 फरवरी को जेडीयू में मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया है. इस मौके पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह, सांसद ललन सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी के अलावा कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

यह नहीं, LJP के कईबागी नेता चिराग पासवान पर FIR भी दर्ज कराने वाले हैं. पूर्व महासचिव केशव सिंह ने जानकारी दी कि पार्टी के कई नेता जो उनसे काफी नाराज हैं, चिराग के खिलाफ भारतीय दंडाधिकार की धारा 406, धारा 420 और धारा 409 के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराएंगे.

केशव सिंह ने बताया कि बागी नेताओं का आरोप है कि चिराग पासवान ने फरवरी 2019 में प्राथमिक सदस्य बनाने के नाम पर 25 हजार रुपये लिए हैं. इसके अलावा टिकट के दावेदार के रूप में 2 लाख रुपये विज्ञापन के नाम पर भी लेने का आरोप उन्होंने लगाया है.

जेडीयू नेता केशव सिंह ने बताया कि इसी तरह से 94 विधासभा क्षेत्रो में इसी तरह के फर्जीवाड़े का आरोप है. पैसे लेकर दूसरे लोगों को टिकट बेचने का भी आरोप लगाया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मभूमि पर विश्वविद्यालय बनाने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मभूमि पर विश्वविद्यालय बनाने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

जदयू में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नहीं होगी अनदेखीःउमेश

जदयू में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नहीं होगी अनदेखीःउमेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend