ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मभूमि पर विश्वविद्यालय बनाने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

UB India News by UB India News
February 15, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मभूमि पर विश्वविद्यालय बनाने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

PATNA VEKALPIC MARG KE LIYE CM KI MEETING

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय में विश्वविद्यालय बनाने के लिए पहल की जाएगी । एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंड़ल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंड़ल ने दानापुर में वैकल्पिक मार्ग बनाने सहित अन्य मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सेना द्वारा बंद लोदीपुर चांदमारी रास्ते सहित दानापुर छावनी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर वैकल्पिक मार्ग बनवाने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर इलाके के लोगों की समस्याओं से वे अवगत हैं। लंबे दिनों से सेना और ग्रामीणों से हो रही झडप का यह स्थायी समाधान होगा। वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए काम तीव्र गति से चल रहा है।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अंदर विगत दिनों तीन विश्वविद्यालय दिए गए हैं। राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय में विश्वविद्यालय बनाने के लिए पहल करने का भरोसा मुख्यमंत्री ने दिलाया। गया के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का निर्देश उन्होंने मौजूद अधिकारियों को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि गया जिले का एकमात्र महिला कॉलेज के लिए सरकार ने 2.33 एकड भूमि आवंटित की है‚ लेकिन मात्र एक एकड भूमि ही कॉलेज के अधीन है और बाकी भूमि भू–माफियाओं ने उच्चस्तरीय गठजोड कर कब्जा कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने हैरानी जताते हुए अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिया।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के बखरी अनुमंडल में डिग्री कॉलेज एवं अनुमंडलीय अस्पताल स्थापित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बखरी अनुमंडल में डिग्री कॉलेज एवं अनुमंडलीय अस्पताल नहीं होने पर आश्चर्य जताया और हर अनुमंडल में डिग्री कॉलेज स्थापित करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। वहीं बखरी की जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कार्ययोजना की दिशा में कार्य करने का निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने वैशाली के देसरी प्रखंड में अंचल सह प्रखंड कार्यालय के लिए अपना भवन स्थापित करने एवं देसरी प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया ।

मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने वालों में बेगूसराय के बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान‚ एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार एवं राज्य अध्यक्ष रंजीत पंडित मौजूद थे। मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी उपस्थित थे। एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंड़ल मुख्यमंत्री से मिला॥ बखरी अनुमंडल में डिग्री कॉलेज और अनुमंडलीय अस्पताल स्थापित करने का आश्वासन।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
जदयू में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नहीं होगी अनदेखीःउमेश

जदयू में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नहीं होगी अनदेखीःउमेश

आज से हर वाहन के लिए फास्टैग जरूरी, नहीं तो टोल प्लाजा पर देना होगा दोगुना जुर्माना

आज से हर वाहन के लिए फास्टैग जरूरी, नहीं तो टोल प्लाजा पर देना होगा दोगुना जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend