ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन तो पीछे हटा, राहुल गाँधी कब मानेंगे! सियासत के लिए पीएम के बारे में ऐसी अमर्यादित भाषा?

UB India News by UB India News
February 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग
0
चीन तो पीछे हटा, राहुल गाँधी कब मानेंगे! सियासत के लिए पीएम  के बारे में ऐसी अमर्यादित भाषा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग लेक को लेकर हुए करार पर केंद्र पर निशाना साधते हुए डील करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है, यह सच्चाई है. बता दें कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्य सभा में जानकारी देते हुए बताया था कि भारत-चीन के बीच सीमा पर जारी गतिरोध खत्म हो गया है और दोनों देश की सेनाएं अपनी पुरानी स्थिति में लौटेंगी.

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी मर्यादा भूल गए और पीएम नरेंद्र मोदी को डरपोक तक कह दिया. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री डरपोक हैं, जो चीन के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते. वे हमारी सेना के जवानों के बलिदान पर थूक रहे हैं. वे सेना के बलिदान को धोखा दे रहे हैं. भारत में किसी को भी ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए प्रधानमंत्री इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘पैंगोग को लेकर हुई करार में जीत हमारी नहीं, बल्कि चीन की हुई है और हमारी सेना पीछे हटी है. पीएम मोदी ने चीन के सामने मत्था टेक दिया और देश का सिर झुका दिया.’

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

राहुल गांधी ने कहा, ‘कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख को लेकर बयान दिया और बताया कि हमारे सैनिक पैंगोंग लेक में फिंगर 3 पर तैनात होंगे, जबकि इससे पहले हमारे सैनिक फिंगर 4 पर तैनात रहते थे और वह हमारी जमीन है. अब हम फिंगर 4 से आखिर फिंगर 3 पर क्यों आ गए हैं. आखिरी पीएम मोदी ने हमारी जमीन चीन को क्यों दे दी.’

राजनाथ सिंह ने राज्य सभा में दी थी जानकारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्‍य सभा में पूर्वी लद्दाख में वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, ‘हमारा लक्ष्‍य है कि एलएसी पर डिसइंगेजमेंट और यथास्थिति हो जाए. चीन का 38,000 भारतीय भूभाग पर अनधिकृत कब्‍जा है, लेकिन सरकार भारत की एक-एक जमीन की रक्षाा के लिए प्रतिबद्ध है और हम एक इंच भी जमीन नहीं देंगे.’ इसके साथ ही उन्होंने बताया था, ‘पैंगोंग झील के उत्‍तरी और दक्षिणी तट पर डिसइंगेजमेंट का समझौता हो गया है. चीन अपनी सेना को फिंगर 8 से पूर्व की ओर रखेगा. इसी तरह भारत भी अपनी सेना की टुकड़‍ियों को फिंगर 3 के पास अपने परमानेंट बेस पर रखेगा.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी कृत्रिम झील, मचा सकती है बड़ी तबाही, प्रशासन अलर्ट

ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी कृत्रिम झील, मचा सकती है बड़ी तबाही, प्रशासन अलर्ट

चीन ने अब BBC के प्रसारण पर लगाई रोक, नियमों के उल्‍लंघन का आरोप

चीन ने अब BBC के प्रसारण पर लगाई रोक, नियमों के उल्‍लंघन का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend