ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी कृत्रिम झील, मचा सकती है बड़ी तबाही, प्रशासन अलर्ट

UB India News by UB India News
February 12, 2021
in दुर्घटना, प्रदेश
0
ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी कृत्रिम झील, मचा सकती है बड़ी तबाही, प्रशासन अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तपोवन में हुई तबाही के बीच एक और बड़े खतरा दस्तक दे रहा है। जानकारी के मुताबिक सात फरवरी को हुई तबाही के बाद ऋषिगंगा नदी के मुहाने पर मलबा जमा होने से नदी का बहाव रूक गया है और यहां पर एक कृत्रिम झील बन गई है। इस झील में पानी लगातार जमा हो रहा है। माना जा रहा है अगर ऋषिगंगा के बहाव को सामान्य नहीं किया गया तो झील में काफी पानी जमा हो जाएगा और इस झील के टूटने से पूरे चमोली इलाके में भारी तबाही आ सकती है।

दरअसल, भूगर्भशास्त्रियों ने 7 फरवरी की तबाही के बाद ऋषिगंगा के मुहाने का दौरा किया और वहां से जो रिपोर्ट दी वह बहुत डरानेवाले हैं। इन भूगर्भशास्त्रियों का दावा है कि 7 फरवरी को तबाही के बाद ऋषिगंगा नदी में एक झील बन गई है जो चमोली में फिर से तबाही मचा सकती है। श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. नरेश राणा उस जगह पर पहुंचे थे, जहां ये झील बनी है।

RELATED POSTS

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

डॉ. नरेश राणा का कहना है कि 7 फरवरी को रौंठी नदी के साथ आए मलबे से ऋषिगंगा नदी का पानी रुक गया है। जिसके बाद वहां एक झील बन चुकी है। उन्होंने प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है और साफ कह दिया है कि अगर इस झील के पानी को धीरे-धीरे नहीं छोड़ा गया। तो आने वाले वक्त में बेहद खौफनाक अंजाम हो सकता है।

आपको बता दें कि ऋषिगंगा घाटी में रविवार को लाखों मीट्रिक टन बर्फ के एक साथ फिसलकर नीचे आने से बाढ आ गयी थी जिससे ऋषिगंगा और तपोवन—विष्णुगाड परियोजनाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें काम कर रहे लोग लापता हो गए थे। तपोवन टनल में राहत और बचाव का काम अबतक जारी है। इस आपदा में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है जबकि करीब 169 लोग अभी-भी लापता हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
चीन ने अब BBC के प्रसारण पर लगाई रोक, नियमों के उल्‍लंघन का आरोप

चीन ने अब BBC के प्रसारण पर लगाई रोक, नियमों के उल्‍लंघन का आरोप

विकास करने के मकसद से थामा है जेडीयू का दामन:जमा खान

विकास करने के मकसद से थामा है जेडीयू का दामन:जमा खान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend