ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन ने अब BBC के प्रसारण पर लगाई रोक, नियमों के उल्‍लंघन का आरोप

UB India News by UB India News
February 12, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, मीडिया
0
चीन ने अब BBC के प्रसारण पर लगाई रोक, नियमों के उल्‍लंघन का आरोप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन में ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले ही बैन थे लेकिन अब बीबीसी (BBC) के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है. चीन की यह कार्रवाई बदले की भावना से प्रेरित बताई जा रही है. हाल ही में ब्रिटेन ने चीनी सरकारी चैनल सीटीजीएन (CGTN) का लाइसेंस रद्द कर दिया था और चीन ने एक सप्ताह पहले इसका जवाब देने की धमकी दी थी. इसके बाद चीन में बीबीसी के प्रसारण पर रोक लगा दी गई. चीन सरकार ने बीबीसी पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. चीन में पहले ही कुछ होटलों, प्रतिष्ठानों और विदेशियों के लिए निर्मित आवासीय परिसरों के बाहर बीबीसी नहीं देखा जा सकता था. यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंध से इन जगहों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

बीबीसी बोला बदले की कार्रवाई
चीन में बीबीसी का चैनल बंद होने के बाद उसकी ओर से एक बयान जारी किया गया. बीबीसी ने कहा कि वह दुनिया की सबसे भरोसेमंद न्‍यूज ब्रॉडकास्‍टर है. यह दुनिया भर से निष्‍पक्ष और बिना डरे स्‍टोरीज लोगों के सामने रखता है.’ चीन का यह कदम तब आया है जब 4 फरवरी को ब्रिटेन में मीडिया रेगुलेटर ऑफकॉम ने चाइना ग्‍लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) का ब्रिटेन में प्रसारण का लाइसेंस रद कर दिया था. जांच में पाया गया था कि लाइसेंस गलत तरीके से स्‍टार चाइना मीडिया लिमिटेड के पास था.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

फिलहाल चीन में बीबीसी न्यूज को प्रतिबंधित किए जाने पर चीनी मीडिया का कहना है कि ‘चीन में झिंजियांग और चीन के कोरोना वायरस से निपटने सहित कई मुद्दों पर गलत रिपोर्टिंग करने के कारण देश में बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ के प्रसारण को प्रतिबंधित किया जा रहा है.’ वहीं बीजिंग के राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन प्रसारण ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बीबीसी न्यूज के प्रसारण के कारण देश के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसे लेकर उसे प्रतिबंधित किया गया है. वहीं बताया जा रहा है कि चीन ने इसे बदले की भावना से किया है. दरअसल हाल ही में ब्रिटेन ने चीनी सरकारी चैनल सीटीजीएन का लाइसेंस रद्द कर दिया था और चीन ने एक सप्ताह पहले इसका जवाब देने की धमकी दी थी. वहीं अब चीन ने कोरोना के मुद्दे पर रिपोर्टिंग को गलत ठहरा कर बीबीसी को देश में प्रतिबंधित कर दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
विकास करने के मकसद से थामा है जेडीयू का दामन:जमा खान

विकास करने के मकसद से थामा है जेडीयू का दामन:जमा खान

आयुष्मान भारत के तहत हर 3 जिले में 1 मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य:जायसवाल

आयुष्मान भारत के तहत हर 3 जिले में 1 मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य:जायसवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend