ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिवंगत नेता रामविलास पासवान को पद्म भूषण मिलने के बाद हाजीपुर में लोगों ने मनाया जश्न

रामविलास पासवान का हाजीपुर से गहरा नाता रहा है. हाजीपुर उनकी कर्मभूमि रही है और वे यहां से आठ बार सांसद रहे थे. 1977 से राजनीति की शुरुआत करने वाले रामविलास अक्सर हाजीपुर को अपनी मां कहा करते थे.

UB India News by UB India News
January 27, 2021
in लोजपा, वैशाली
0
दिवंगत नेता रामविलास पासवान को पद्म भूषण मिलने के बाद हाजीपुर में लोगों ने मनाया जश्न
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष रामविलास पासवान को मंगलवार को मरणोपरांत पद्म भूषण से नवाजा गया. 51 साल के बेदाग राजनीतिक सफर के लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया है. लोजपा नेता को यह सम्मान मिलने से उनके परिजनों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. इसी क्रम में मंगलवार को दिवंगत नेता को पद्म भूषण से नवाजे जाने के बाद बिहार के हाजीपुर में समर्थकों जश्न मनाया.

दिवंगत नेता की कर्मभूमि रही है हाजीपुर
समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. दरअसल, रामविलास पासवान का हाजीपुर से गहरा नाता रहा है. हाजीपुर उनकी कर्मभूमि रही है और वे यहां से आठ बार सांसद रहे थे. 1977 से राजनीति की शुरुआत करने वाले रामविलास अक्सर हाजीपुर को अपनी मां कहा करते थे.

RELATED POSTS

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

हाजीपुर की जनता ने हमेशा दिया प्यार
राजनीति की शुरुआत से लेकर अपने अंतिम समय तक रामविलास हाजीपुर से जुड़े रहे और हाजीपुर की जनता ने भी रामविलास पासवान को लगातार प्यार और समर्थन दिया. कह सकते हैं कि रामविलास पासवान और हाजीपुर एक दूसरे के लिए पहचाने जाने लगे थे. ऐसे में उन्हें पद्म भूषण मिलने के बाद हाजीपुर में जश्न का माहौल दिखा. समर्थकों ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को थैंक्यू कहा.

पीएम मोदी को जितनी बधाई दी जाए वो कम
जश्न के दौरान महिला समर्थक संजू चंद्रा ने कहा कि हमारे लिए दोहरी खुशी की बात है. गणतंत्र दिवस भी है और हमारे नेता को पद्मभूषण से सम्मानित भी किया गया है. पूरे जिले के लोग खुश हैं. प्रधानमंत्री जी को जितनी बधाई दी जाए, वो कम है.

वहीं, एक अन्य समर्थक ने कहा कि हमने मांग की थी कि बाबा साहेब आंबेडकर के बाद देश के दूसरे आंबेडकर रामविलास पासवान को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्हें पद्म भूषण दिया गया. फिर भी हम खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आभार व्यक्त करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

by UB India News
June 16, 2026
0

'इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं- जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों...

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

by UB India News
June 3, 2026
0

जिस उम्र में लोग राम भजन करते हैं, उसी उम्र में एक वृद्ध को जेल की सलाखों के पीछे जाना...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

by UB India News
May 5, 2026
0

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद से सियासी पारा हाई है. हर राज्य के...

एनडीए में सब बात पर  चर्चा होगी और एक-दो दिनों में सब कुछ तय हो जाएगा……………….

राहुल गांधी थे वो वजह जिसने रामविलास पासवान को एनडीए में आने का मौका दिया, चिराग पासवान ने खुद खोली सियासत की परतें

by UB India News
December 13, 2025
0

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल में ही एक टेलिविजन चैनल से...

Next Post
अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए एनेक्सचर-एक में कुल 127 जातियां शामिल

अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए एनेक्सचर-एक में कुल 127 जातियां शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर विपक्ष का हमला

आज नीतीश और भूपेंद्र की मुलाकात पर टिकी है विस्तार की नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend