ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

UB India News by UB India News
May 5, 2026
in पटना, लोजपा
0
बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद से सियासी पारा हाई है. हर राज्य के बीजेपी नेता और मंत्री इस बात की खुशी मना रहे हैं कि 206 सीटें हासिल करने के बाद अब बंगाल भी बीजेपीमय हो गया है. इसपर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी प्रतिक्रिया आई है.

चिराग पासवान ने कहा, “मैं मानता हूं कि यकीनन ये 5 राज्यों के परिणाम अपने में ऐतिहासिक हैं, जहां एक तरफ बंगाल जैसे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है. विपक्ष का मानना था कि बंगाल एक ऐसा किला है जिसे कभी ध्वस्त नहीं किया जा सकता. ऐसे में कहीं न कहीं बंगाल की जनता ने भी यह स्पष्ट दिया है कि विपक्ष की तुष्टिकरण, अहिंसा और भय फैलाने की नकारात्मक सोच को नकारा जा रहा है.”

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन की तारीफ

चिराग पासवान ने कहा, “मैं अपनी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं. उनके नेतृत्व में और उनकी रणनीति से ही यह जीत संभव हो सकी है. हमारे लिए यह खुशी की बात है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार से हैं और उनके नेतृत्व में पहली बार ये चुनाव हो रहे थे. ऐसे में बंगाल जैसे राज्य को जीतना, असम में इतनी बड़ी जीत हासिल करना, पुदुचेरी में शानदार प्रदर्शन दिखाना, यह बताता है कि आज भी देश की एक बड़ी आबादी पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखती है.”

2029 की भविष्यवाणी हैं ये नतीजे?

इसी के साथ चिराग पासवान ने दावा किया कि बंगाल-असम समेत इन पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 2029 लोकसभा चुनाव की भी भविष्यवाणी करते हैं. उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि 2029 के लोकसभा में चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी क्योंकि अब बंगाल जैसे राज्य भी पीएम मोदी की सोच के साथ जुड़ रहे हैं.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
बंगाल में भाजपा का ‘नवीन’ प्रयोग हिट

बंगाल में भाजपा का ‘नवीन’ प्रयोग हिट

ममता-स्टालिन की हार से तेजस्वी और निशांत की चुनौती….

ममता-स्टालिन की हार से तेजस्वी और निशांत की चुनौती....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend