ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू संगठन को देगा नई धार

UB India News by UB India News
January 23, 2021
in जदयू, पटना
0
जदयू संगठन को देगा नई धार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को जदयू मुख्यालय में पार्टी संगठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक दो पालियों में छह घंटे तक चली। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा‚ पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी‚ ललन सर्राफ‚ राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र सिंह‚ प्रदेश महासचिव ड़ा. नवीन कुमार आर्य‚ अनिल कुमार‚ चंदन कुमार सिंह‚ कामाख्या नारायण सिंह‚ परमहंस‚ अरुण कुमार सिंह‚ जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डा. अमरदीप‚ क्षेत्रीय संगठन प्रभारी सुनील कुमार‚ डॉ. विपिन कुमार यादव‚ अशोक कुमार बादल‚ पंचम श्रीवास्तव एवं आसिफ कमाल शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के बाद जिला‚ प्रखंड‚ पंचायत एवं बूथ स्तर पर कई दौर की समीक्षा हुई। सभी क्षेत्रीय प्रभारियों को इसके लिए विशेष दायित्व दिया गया था। सभी जिलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को सौंपी गई। शुक्रवार की बैठक उसी आलोक में थी। बैठक के दौरान आरसीपी सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बूथ से प्रदेश तक जिन साथियों ने समर्पित भाव से काम किया है‚ उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही चुनाव के दौरान जिनकी सक्रियता नहीं दिखी या फिर जिन लोगों ने दल या गठबंधन के विरुद्ध कार्य किया उन पर कडी कार्रवाई की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि जदयू के संगठन को विस्तार देने के साथ ही नई धार दी जाएगी। इसके लिए ऊर्जावान साथियों को आगे किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक के दौरान बारी–बारी से सभी जिलों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन नए स्वरूप और नए तेवर में दिखेगा और जदयू पहले से अधिक ताकतवर होकर सामने आएगा। उन्होंने हर स्तर पर संगठन के लिए कार्यक्रमों की फेहरिस्त तैयार करने का निर्देश भी दिया।

आज पार्टी मुख्यालय में क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों के साथ दो पालियों में विस्तृत बैठक की। दल के समर्पित एवं ऊर्जावान साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को नई धार देने के लिए पार्टी संकल्पित है। pic.twitter.com/ddNXhbr7CU

— RCP Singh (@RCP_Singh) January 22, 2021

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
प्रमंडलीय आयुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

प्रमंडलीय आयुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

भक्त चरण दास 13 दिनों के बिहार दौरे पर 25 को पटना पहुंचेंगे

भक्त चरण दास 13 दिनों के बिहार दौरे पर 25 को पटना पहुंचेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend