ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में शिफ्ट किए जाएंगे

लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें रांची स्थित रिम्स से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है।

UB India News by UB India News
January 25, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में शिफ्ट किए जाएंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबियत गुरुवार देर शाम अचानक खराब हो गई. जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत निगरानी में लिया और उनका इलाज किया जा रहा है. लालू यादव की तबियत की जानकारी मिलते ही रिम्स के अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए हैं. वहीं झारखंड के स्वास्‍थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी रिम्स पहुंच कर लालू की तबियत का हाल जाना.

रांची के रिम्स में उपचार करवा रहे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें रांची स्थित रिम्स से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को देर रात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, मीसा भारती ने लालू यादव से मुलाकात की। लालू के बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा फूल गया है। रिम्स मेडिकल बोर्ड ने बैठक कर इस बात का फैसला लिया है. रिम्स ने इस बाबत होटवार जेल प्रबंधन को भी जानकारी दे दी है. लालू प्रसाद के फेफड़ों में पानी जमा होने की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी स्थिति चिंताजनक है. क्रिएटनीन भी बढ़ा हुआ है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

Our family wants better treatment for him (Lalu Prasad Yadav) but it is for doctors to analyse what treatments can be provided here, after all test reports come. His situation is serious, I'll meet Chief Minister tomorrow: RJD leader Tejashwi Yadav https://t.co/Oj76C0ygdA pic.twitter.com/2cwYnEOsRM

— ANI (@ANI) January 22, 2021

हालांकि लालू की तबियत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद भी रिम्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी लेकिन बाद में जेल आईजी बिरेंद्र भूषण ने उनकी तबियत खराब होने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इसके साथ ही ये बताया कि अब उनकी हालत में सुधार भी है.

#UPDATE | We have decided to shift him (RJD leader Lalu Prasad) to AIIMS, Delhi by air ambulance: Dr Umesh Prasad, physician of Lalu Prasad in Ranchi https://t.co/RqMLJGxIpX pic.twitter.com/UBniZFlkaM

— ANI (@ANI) January 23, 2021

कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव
इससे पहले लालू प्रसाद यादव का कोविड टेस्ट किया गया था जो नेगेटिव आया है. अब बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनका सीटी स्कैन किया जाएगा साथ ही कुछ अन्य टेस्ट भी कर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि उनको किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या तो नहीं है.
कई परेशानियों से जूझ रहे हैं लालू
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव को किडनी की परेशानी के साथ ही हृदय संबंधी दिक्कत, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर की समस्या भी है. हाल ही में रिम्स के डॉक्टरों ने ये जानकारी दी थी कि लालू प्रसाद यादव की किडनियां सिर्फ 25 प्रतिशत ही काम कर ही हैं और ये पहले के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत कम है. ऐसे में यदि उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जल्द ही डायलिसिस पर रखना होगा.

रिम्स डायरेक्टर ने कही ये बात 

रिम्स के डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद ने कहा, ”लालू यादव की हालत स्थिर है. फेफड़े में संक्रमण है. यह एक प्रकार का निमोनिया है, उनका इलाज चल रहा है. हमने एम्स के लंग्स डिपार्टमेंट के एचओडी से सलाह ली है. कोविड-19 के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया है और रिपोर्ट निगेटिव है. आरटी-पीसीआर रिपोर्ट कल आएगी.” फिलहाल उनके इलाज में डॉक्टर उमेश प्रसाद और वीके झा लगे हुए हैं. वहीं, रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक भी पेइंग वार्ड में उपस्थित हैं.

25 प्रतिशत ही काम कर रही किडनी

गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं. लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. बीते दिनों लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर ने बताया था कि उनकी तबीयत काफी खराब है. उनकी किडनी केवल 25 प्रतिशत ही काम कर रही है और कभी भी कोलैप्स कर सकती है. वहीं, सुगर की वजह से उनके ऑर्गन डैमेज हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
बिहार में सोशल मीडिया क्यों बना है मुद्दा

बिहार में सोशल मीडिया क्यों बना है मुद्दा

मुकेश सहनी और शाहनवाज हुसैन बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित

मुकेश सहनी और शाहनवाज हुसैन बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend