ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुकेश सहनी और शाहनवाज हुसैन बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित

UB India News by UB India News
January 22, 2021
in पटना, भाजपा, विआईपपी
0
मुकेश सहनी और शाहनवाज हुसैन बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पशु मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री और वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन विधान परिषद के लिए निर्वाचित घोषित किये गये. निर्वाची पदाधिकारी पटना के प्रमंडलीय आयुक्त डा संजय जायसवाल ने मुत्री मुकेश सहनी को जीत का प्रमाण सौंपा. जबकि, शाहनवाज हुसेन के जीत का प्रमाण पत्र उनके प्रतिनिधि ने हासिल किया.

विधान सभा कोटे के विधान परिषद की दो सीटों के लिए हुए उप चुनाव में विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं खड़े किये गये थे. इसलिए नाम वापसी के समय खत्म हो जाने के बाद गुरुवार की शाम दोनों उम्मीदवारों के जीत की घोषणा कर दी गयी. इन दोनों सीटों में एक पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के विधायक चुने जाने और दूसरी सीट पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने से खाली हुई थी.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

मंत्री मुकेश सहनी का कार्यकाल जुलाई 2022 में खत्म होगा. जबकि शाहनवाज हुसेन का कार्यकाल मई, 2024 तक रहेगा. इसके साथ ही बिहार विधान परिषद की सदस्यों की संख्या 59 हो गयी. इधर , चर्चा है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को बिहार में एमएलसी इसलिए बनाया गया है ताकि इन्हें नीतीश कैबिनेट में जगह मिले.

बता दें कि बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर बीते कई दिनों से अटकलों का बाजार गरम है. बिहार भाजपा के नेता दिल्ली में हैं. मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तक ने कहा है कि जल्द हा कैबिनेट विस्तार की घोषणा होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
होली से पहले बिहार में तेजस्वी यादव सीएम ! RJD के विधायक का दावा

होली से पहले बिहार में तेजस्वी यादव सीएम ! RJD के विधायक का दावा

बिहार में किसी भी तरह का सरकारी ठेका लेना है तो पहले देना होगा चरित्र प्रमाण पत्र

बिहार में किसी भी तरह का सरकारी ठेका लेना है तो पहले देना होगा चरित्र प्रमाण पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend