ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में किसी भी तरह का सरकारी ठेका लेना है तो पहले देना होगा चरित्र प्रमाण पत्र

UB India News by UB India News
January 22, 2021
in कारोबार, पटना, बिहार
0
बिहार में किसी भी तरह का सरकारी ठेका लेना है तो पहले देना होगा चरित्र प्रमाण पत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सभी तरह के सरकारी ठेके में चरित्र प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है। अब कोई भी ठेका लेने के पहले ठेकेदार को एसपी कार्यालय से जारी किया गया चरित्र प्रमाणपत्र जमा करना होगा। तभी उन्हें ठेका दिया जाएगा। इंडिगो के स्टेशन प्रबंधक रूपेश कुमार सिंह हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्य रूप से ठेकेदारों को दिये जाने वाले चरित्र प्रमाणपत्र को लेकर ही बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया है। शीघ्र ही इसको लेकर सभी विभागों को आदेश जारी किया जाएगा।

इस बैठक में डीजीपी एसके सिंघल और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी उपस्थित थे। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि जितने भी तरह के सरकार के ठेके हैं, उनमें ठेकेदार को चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से लेना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि चरित्र प्रमाणपत्र लेने की यह परंपरा पहले से रही है। पर, अब हमलोगों ने कहा है कि इसे पूरी सख्ती से लागू कराया जाएगा। चरित्र प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

सीधे लोगों से जुड़े ठेके में कर्मियों के लिए भी जरूरी
जिस तरह की ठेकेदारी में सीधे लोगों से जुड़ाव रहता है, उनमें ठेकेदार के साथ-साथ वहां काम करने वाले सभी कर्मियों का भी चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। जिनके पास चरित्र प्रमाणपत्र नहीं होंगे, उन्हें काम करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे ठेकों में बस स्टॉप, पार्किंग, सब्जी हाट आदि शामिल हैं। इसमें लोगों से ठेकेदार के कर्मियों का सीधे संपर्क होता है। इसमें सभी कर्मियों को ठेकेदार द्वारा पहचान पत्र देना होगा। सरकार उनके पहचान पत्रों की जांच भी कराएगी।

ठेके की लड़ाई में कइयों को गंवानी पड़ी है जान
ठेके के विवाद में बिहार में अनगिनत हत्याएं हुई हैं। बड़े से लेकर छोटे ठेकेदार और इंजीनियर तक इस लड़ाई की भेंट चढ़ चुके हैं। ठेके में हत्या का खेल कोई नया नहीं है। 90 के दशक से शुरू हुआ यह खूनी खेल कमोबेश आज भी जारी है। पिछले एक दशक में इसपर नियंत्रण जरूर हुआ पर यह रुका नहीं। करोड़ों के ठेके में वर्चस्व कायम करने के लिए आज भी कई गिरोह खूनी खेल खेलने से बाज नहीं आ रहे।

सांसद से लेकर एमएलसी तक के रिश्तेदार मारे गए : राज्यसभा के सांसद रहे रजनी रंजन साहू के भतीजे की हत्या ठेकेदारी विवाद में ही कर दी गई थी। सीपीडब्ल्यूडी ठेके में ही विमिलेश प्रसाद सिंह, बंसत कुमार, महेश शर्मा, दिनेश सिंह समेत कई की जान जा चुकी है। पिछले वर्ष ही छठ के बाद नालंदा के पावापुरी ओपी में पूर्व एमएलसी कपिलदेव सिंह के भतीजे दिनेश सिंह को बदमाशों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। वहीं, रांची में बीते वर्ष ठेकेदार बीएन ठाकुर को भी निशाना बनाया गया पर वह बाल-बाल बच गए।

सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर पर भी चली थी गोली
इंजीनियर भी अपराधियों के निशाने पर रहे हैं। साल 2019 के आखिर में पटना के ही अनिसाबाद में सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अमीरूल्लाह अंसारी को गोली मारी गई थी। पहले भी कई इंजीनियरों को निशाना बनाया गया था।

पटना के पुनाईचक में तीन ठेकेदारों की हुई थी हत्या
इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या जिस पुनाईचक इलाके में हुई, वहां कई ठेकेदारों को मौत की नींद सुलाया गया है। वर्ष 2000-10 के बीच इस इलाके में तीन ठेकेदारों की हत्या हुई थी। ठेकेदार बसंत कुमार को तो हत्यारों ने सीपीडब्यूडी के कार्यालय में ही मौत के घात उतार दिया था। वहीं ऑफिस के गेट पर महेश शर्मा को गालियों से छलनी किया गया। इससे थोड़ी ही दूरी पर विमलेश प्रसाद सिंह की हत्या उस वक्त की गई थी जब वह अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। यह इलाका शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में आता है। इसी थाना क्षेत्र के बोर्ड कॉलोनी में भी एक ठेकेदार की हत्या हुई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर 7 दिनों तक भागवत कथा का आयोजन

तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर 7 दिनों तक भागवत कथा का आयोजन

विपक्ष बेवजह कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है: रेणु देवी

विपक्ष बेवजह कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है: रेणु देवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend