ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सोशल मीडिया क्यों बना है मुद्दा

सोशल मीडिया पर गलत तरीके से सरकार या सरकार से जुड़े किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी के खिलाफ अगर किसी ने गलत टिपण्णी की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

UB India News by UB India News
January 22, 2021
in अध्यात्म, खास खबर, पटना, ब्लॉग
0
बिहार में सोशल मीडिया क्यों बना है मुद्दा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोशल मीडिया यानी फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप टेलीग्राम पर बिहार सरकार के किसी मंत्री, सांसद, विधायक या सरकारी अफसरों के खिलाफ आपत्तिजनक या अभद्र टिप्पणी करने पर अब होगी कानूनी कार्यवाही. इतना ही नहीं झूठ या भ्रम फैलाने वाले पोस्ट करने वाले लोगों पर समूह और संस्था की कार्यवाही की जांच दायरे में आएगी. हलाकि बाद में सरकार के तरफ से इसपर सफाई दी गई है …

बिहार में सोशल मीडिया पर सरकार का विरोध करना अब महंगा पड़ेगा. सांसद, विधायक, मंत्री सहित अब सरकारी कामों के बारे में भ्रामक व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर अब आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. आर्थिक अपराध इकाई ने राज्य सरकार के सभी विभागों को इस मामले में पत्र लिखा है. जिसके बाद अब विपक्ष इसपर हमलावर हो गया है. वहीं एनडीए के तरफ से भी पलटवार जारी है. वहीं जल्द ही प्रदेश की गांवों में सरकार का चुनाव होना है. हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया एक मजबूत प्लेटफार्म बनकर उभरा. जिसने राजनीतिक दलों को काफी परेशान भी किया है. वहीं अब पंचायत चुनाव से पहले अब फिर सोशल मीडिया को लेकर सियासी उठापटक शुरू हो गई है.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया की काफी बड़ी भूमिका रही. बिहार की जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों से नाराजगी व क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सोशल मीडिया पर सबके सामने जमकर रखा. वहीं सोशल मीडिया प्रचार का भी एक बड़ा माध्यम बना. अब बिहार में पंचायत चुनाव सामने है. सभी दलों की नजरें अब पंचायत में होने वाले चुनाव पर है. स्थानीय मुद्दे भी इसमें बड़े विषय होंगे. इस समय जब सोशल मीडिया नेता से लेकर जनता तक के अंगूठे पर आ चुका हो, तो इसकी ताकत का अंदाजा लगाना मुश्किल भी नहीं. हालांकि धड़ल्ले से हो रहे इसके दुरुपयोग से भी इंकार नहीं किया जा सकता. जिसपर अब लगाम लगाने की तैयारी भी की जा रही है.

वहीं सोशल मीडिया पर सांसद, विधायक, मंत्रियों पर किए जाने वाले आपत्तिजनक पोस्टों पर लगाम लगाने व अधिकारियों के खिलाफ लिखे जाने को गंभीरता से लेते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है. सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे इस लगाम को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरेआम सीएम को चुनौती दे दी कि वो लिखते रहेंगे, उन्हें गिरफ्तार करके देखा जाए. वहीं हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दंगे फैलाने की कोशिश होती है. विपक्ष उन्हें बचाने में क्यों लगी है. उन्होंने आशंका जता दी की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके विपक्ष ही कहीं दंगा तो नहीं फैला रही.

सोशल मीडिया पर नेताओं को अपशब्द लिखने वालों सावधान! सरकारी कामों व अधिकारियों पर भी गलत लिखा तो खैर नहीं
वहीं अब जदयू नेता अजय आलोक नेता प्रतिपक्ष पर हमलावर हैं और ट्वीट के जरिये एक के बाद एक तीखा हमला किया है. उन्होंने गिरफ्तार करने के चैलेंज पर तेजस्वी यादव को ये तक कह दिया कि सरकार को चुनौती नहीं देते, सॉंड को लाल कपड़ा नहीं दिखाते, अपना ही नुकसान होता है. उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पे कायरों की तरह माँ बहन की गाली, रेप करने क़त्ल करने की धमकी को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे .जो उखारना हैं उखाड़ लो. अब अश्लीलता करोगे तो नपोगे.

सोशल मीडिया पर छिड़ी यह जंग किस मोड़ तक जाएगी यह तो भविष्य के गर्त में है. पर एक बात स्पस्ट दिख रही है कि सत्ता दल और विपक्ष दोनों इस मुद्दे पर अपने-अपने दलीलों के साथ मजबूती से खड़ी है और यह मुद्दा सियासी रंग में घुलता ही जाएगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
मुकेश सहनी और शाहनवाज हुसैन बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित

मुकेश सहनी और शाहनवाज हुसैन बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित

होली से पहले बिहार में तेजस्वी यादव सीएम ! RJD के विधायक का दावा

होली से पहले बिहार में तेजस्वी यादव सीएम ! RJD के विधायक का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend