ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू में बेहतर प्रदर्शन वाले कैबिनेट में हो सकेंगे शामिल, लौट सकते हैं ये पुराने चेहरे

UB India News by UB India News
January 20, 2021
in खास खबर, जदयू, पटना
0
जदयू में बेहतर प्रदर्शन वाले कैबिनेट में हो सकेंगे शामिल, लौट सकते हैं ये पुराने चेहरे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार का एक दो दिनों में ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. इसके लिए मंथन का दौर लगभग खत्म हो चुका है. सूत्रों से खबर आ रही है कि बीजेपी (BJP) ने अपने कोटे के ऐसे विधायकों-नेताओं के नाम फाइनल कर लिए हैं जो मंत्री बनाए जा सकते हैं. खबर ये भी आ रही है कि भाजपा बुधवार की शाम तक सीएम नीतीश को अपने कोटे के नए मंत्रियों के नामों की सूची सौंप सकती है. इसी तरह जेडीयू (JDU) कोटे के नाम भी लगभग फाइनल हो गए हैं.

हालांकि विधानसभा चुनाव में झटका खा चुकी जेडीयू फूंक-फूंककर कदम उठाना चाह रही है. इसलिए जो नाम सामने आए हैं उन पर फाइनल मुहर नहीं लगी है. लेकिन सामाजिक समीकरण साधने के लिहाज से जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें माना जा रहा है कि हर वर्ग के दो नाम फाइल हो चुके हैं और अधिकतर चेहरे इन्हीं में से सामने आएंगे.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जेडीयू कोटे से ये नाम…
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल जेडीयू कोटे से जो नाम सामने आ रहे हैं. उनमें राजपूत कोटा के चकाई से निर्दलीय विधायक सुमित सिंह, धमदाहा की लेसी सिंह व वाल्मीकिनगर से रिंकू सिंह के नाम हैं. इसी तरह कुशवाहा समाज से अमरपुर से जयंत राज, हरलाखी से सुधांशु शेखर और विधान पार्षद कुमुद वर्मा के नाम सामने आ रहे हैं.
वहीं, भूमिहार कोटा से परबत्ता के संजीव सिंह, केसरिया की शालिनी मिश्रा और एमएलसी नीरज कुमार के नाम हैं. जबकि अति पिछड़ा समाज से बहादुरपुर के मदन सहनी, रुपौली की बीमा भारती व झाझा के दामोदर रावत के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं. जबकि दलित कोटा के भोरे से सुनील कुमार, कल्याणपुर से महेश्वर हज़ारी व कुशेश्वर स्थान से शशि भूषण हजारी के नाम हैं.

वहीं, कुर्मी कोटा से नालंदा के श्रवण कुमार का नाम सामने आ रहा है. वहीं, मुस्लिम चेहरे में जदयू के खालिद अनवर तो बसपा के जमा खान का नाम भी चर्चा में है. माना जा रहा है कि इन्हीं 15-16 चेहरों में से मंत्री बनेंगे. हो सकता है कि एक या दो नाम इधर-उधर भी हो सकते हैं.

युवाओं पर भी फोकस
जदयू सूत्रों का कहना है कि इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं और अति पिछड़ों ने जमकर मतदान किया है. इससे पार्टी पर महिलाओं और अति पिछड़ों का बढ़ता भरोसा साबित होता है. युवाओं का भी झुकाव पार्टी की तरफ बढ़ा है. हाल ही में बड़ी संख्या में युवा पार्टी में शामिल हुए हैं. ऐसे में पार्टी इस वर्ग के चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है. बहरहाल जदयू में अभी मंथन जारी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
नीतीश कैबिनेट विस्तार में भाजपा कोटे के मंत्रियो के नाम अंतिम दौर में

नीतीश कैबिनेट विस्तार में भाजपा कोटे के मंत्रियो के नाम अंतिम दौर में

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर पटना साहिब पहुंचे CM नीतीश कुमार, गुरुद्वारे में टेका मत्था

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर पटना साहिब पहुंचे CM नीतीश कुमार, गुरुद्वारे में टेका मत्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend