ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कैबिनेट विस्तार में भाजपा कोटे के मंत्रियो के नाम अंतिम दौर में

UB India News by UB India News
January 20, 2021
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
नीतीश कैबिनेट विस्तार में भाजपा कोटे के मंत्रियो के नाम अंतिम दौर में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार का एक-दो दिनों में ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. इसके लिए मंथन का दौर लगभग खत्म हो चुका है. सूत्रों से खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे के ऐसे विधायकों-नेताओं के नाम फाइनल कर लिए हैं जो मंत्री बनाए जा सकते हैं. खबर यह भी आ रही है कि भाजपा बुधवार शाम तक सीएम नीतीश को अपने कोटे के नए मंत्रियों के नामों की सूची सौंप सकती है.

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा इस बार सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण को साधने की पूरी कोशिश कर रही है. इस चुनाव में जिन क्षेत्रों से अधिक विधायक जीत कर आए हैं, उन क्षेत्रों की मंत्रिमंडल में अधिक भागीदारी देने की तैयारी चल रही है, वहीं, जातिगत समीकरण का भी पूरा ख़याल रखा जा रहा है. जिस जाति के विधायकों की संख्या जिस हिसाब से है, उसी हिसाब से मंत्रिमंडल में उन्हें जगह मिलेगी. यानी बीजेपी क्षेत्रीय समीकरण के साथ-साथ सोशल इंजीनियरिंग का भी ख़ासा ख़याल रख रही है.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

मिली जानकारी के अनुसार, जिन नामों की सबसे अधिक चर्चा है उनमें सबसे खास नाम शाहनवाज़ हुसैन का है. इसके अतिरिक्त सम्राट चौधरी, संजय सरावगी, संजीव चौरसिया, भागीरथी देवी, नीतीश मिश्रा, प्रमोद कुमार या राणा रणधीर सिंह में से कोई एक, कृष्ण कुमार ऋषि, संजय सिंह और राम प्रवेश राय के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं. हालांकि, अंतिम तस्वीर क्या निकलती है यह देखना भी दिलचस्प रहेगा.

भाजपा कोटे से ये चेहरे इसलिए बन सकते हैं मंत्री
शहनवाज़ हुसैन- केंद्र की राजनीति से बिहार लाकर एमएलसी बनाया गया. पार्टी इनको मंत्री बनाकर सीमांचल और भागलपुर इलाक़े को एक साथ साधने की कोशिश में है.

सम्राट चौधरी- पिछड़े जाति से आते हैं. वर्तमान में एमएलसी है पूर्व में नीतीश मंत्रिमंडल में रह चुके हैं.

संजय सरावगी- दरभंगा से चौथी बार जीते हैं और वैश्य समाज से आते हैं. मिथिलांचल में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था उसका इनाम इन्हें मिल सकता है.

भागीरथी देवी- रामनगर सुरक्षित सीट से पांचवीं वार जीतकर आई हैं. महादलित जाति से आती हैं. मंत्री मंडल में इन्हें शामिल करने की भी चर्चा है.

कृष्ण कुमार ऋषि- सीमांचल इलाक़े के बनमंखी सुरक्षित सीट से जीत कर आए हैं. पिछली सरकार भी मंत्री थे. इस बार भी ये मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.

संजीव चौरसिया- पटना की दीघा सीट से जीत कर आए हैं. वैश्य समाज से आते हैं. इनके नाम पर भी चल रही चर्चा.

प्रमोद कुमार या राणारणधीर – प्रमोद कुमार मोतिहारी सीट से जीत कर आए हैं. वहीं राणा रणधीर भी पूर्वी चंपारण की मधुबन सीट से जीते हैं. दोनों पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं. इन दोनो में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है.

नीतीश मिश्रा- झंझारपुर सीट से चुनाव जीत कर आए हैं. मिथिलांचल में बड़ी जीत का फ़ायदा इन्हें भी मिल सकता है. नीतीश मंत्रिमंडल में पहले भी रह चुके हैं.

संजय सिंह- वैशाली के लालगंज विधानसभा से पहली बार जीत कर आए हैं. युवा हैं इसलिए मंत्रिमंडल में इनको शामिल किए जाने भी चर्चा ज़ोरों पर है.

रामप्रवेश राय- सीवान के बरौली सीट से जीत कर आए हैं. इस इलाक़े की मंत्रिमंडल में भागीदारी को लेकर इनके नाम की चर्चा ज़ोरों पर है. पहले भी ये नीतीश मंत्रीमंडल में रह चुके हैं.

राजनीतिक जनकार बताते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार में देरी की बड़ी वजह राजनीतिक हालात में बदलाव हैं. दरअसल, राज्य में गठबंधन में कई मौकों पर भाजपा सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू के साथ समझौता करती नजर आती थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. इस बार सीएम नीतीश की पार्टी जदयू की भाजपा से कम सीटें आई हैं. दूसरा यह कि भाजपा अपनी टीम तैयार करने में लगी हुई है. ऐसे में भाजपा अनुभवी के बाद अब युवा नेताओं को सरकार में नेतृत्व देकर संतुलन कायम करने की कोशिश करेगी.

हालांकि, कैबिनेट विस्तार के जरिये कुछ वरिष्ठ नेताओं को मौका देने के साथ ही जातीय समीकरण को भी साधने की पूरी तैयारी होगी. गत 18 जनवरी को पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल इस सिलसिलेे में दिल्‍ली गए थे. जानकारी के अनुसार, पार्टी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं अब डॉ. संजय जायसवाल और उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद यह सूची सीएम नीतीश को सौंप देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर पटना साहिब पहुंचे CM नीतीश कुमार, गुरुद्वारे में टेका मत्था

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर पटना साहिब पहुंचे CM नीतीश कुमार, गुरुद्वारे में टेका मत्था

अमेरिका में सत्‍ता परिवर्तन से झूमा भारतीय शेयर बाजार, सेसेंक्स ने किया पहली बार 50,000 का आंकड़ा पार

अमेरिका में सत्‍ता परिवर्तन से झूमा भारतीय शेयर बाजार, सेसेंक्स ने किया पहली बार 50,000 का आंकड़ा पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend