ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने की अमेरिका में रह रहे बिहार निवासी उद्यमियों से अपील, राज्य के औद्योगिक विकास में योगदान करें

UB India News by UB India News
January 17, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री ने की अमेरिका में रह रहे बिहार निवासी उद्यमियों से अपील, राज्य के औद्योगिक विकास में योगदान करें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमेरिका में रह रहे प्रवासी बिहारियों से बिहार के औद्योगिक विकास में योगदान करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोगों की भावना सुनकर मुझे काफी खुशी हुई है। मैंने बिहार में हर क्षेत्र में काम किया है। बिहार और यहां के लोगों की आय भी बढ़ी है। पर, उद्योग की यहां कमी है। आज मुझे पूरा भरोसा हुआ है कि बिहार में आपलोग उद्योग को निश्चित रूप से आगे बढ़ाइएगा।

मुख्यमंत्री शनिवार को बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका, काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया और बिहार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘बिहार के अतीत, वर्तमान और भविष्य’ विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संवाद को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री से अमेरिका में रह रहे बिहार के उद्यमियों ने बात की। सभी ने बिहार में हुए विकास को सराहा। साथ ही आगे बिहार के विकास में सहयोग करने की इच्छा जतायी। मुख्यमंत्री को उनलोगों द्वारा न्यूयॉर्क आने का न्योता दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी प्रवासी बिहारियों को बिहार आने के लिए आमंत्रित किया।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

उद्योग के लिए जमीन उपलब्ध कराएंगे : मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग के विकास के लिए हमलोगों ने नई औद्योगिक नीति बनाई है। हर तरह का सहयोग उद्योग लगाने के लिए हमलोग दे रहे हैं। कहा कि आपलोग भी यहां आइए और काम कीजिए। उद्योग के लिए सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। किसी भी तरह की दिक्कत हम नहीं होने देंगे। हम सब एक परिवार के लोग हैं। आप पूरे इलाके की स्टडी कर लीजिए और मुझे बताइए, क्या करना चाहिए।

बिहार में हुए काम की जानकारी दी
मुख्यमंत्री ने बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में हुए काम की जानकारी दी। कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक काम किये जा रहे हैं। अक्टूबर, 2018 में ही राज्य के हर घर में बिजली पहुंचा दी गई है। 90 प्रतिशत घरों में नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। हर गांव और टोले को पक्की सड़क से जोड़ा गया है। इसके बाद भी नई-नई सड़कें और पुल-पुलियों का बड़ी संख्या में निर्माण किया जा रहा है। राजगीर में जू सफारी और नेचर सफारी का कार्य अंतिम चरण में है। आपलोग यहां आएंगे तो एक-एक चीज सरकार आपको दिखाएगी। अगले संवाद में इससे संबंधित प्रस्तुतीकरण आपलोगों को दिखाया जाएगा।

नियमित संवाद होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोगों से हमारे पदाधिकारी नियमित रूप से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय में ही इसकी व्यवस्था कर दी जाएगी, ताकि आपलोग जो भी यहां करना चाहते हैं, उसे धरातल पर उतारा जा सके। हम भी कभी-कफी संवाद को सुनेंगे।

प्रवासियों ने बिहार की सड़कों को खूब सराहा
प्रवासियों बिहारियों ने खासकर बिहार की सड़कों को खूब सराहा। हर वक्ता ने कहा कि हाल के वर्षों में बिहार पहुंचा तो सड़कों को देख दंग रह गया। दरभंगा के निवासी आलोक ने यहां की सड़कों की तुलना अमेरिका की सड़कों से की। सभी ने कहा कि बिहार उन सबों के दिल में बसता है। काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया, न्यूयार्क रणधीर जयसवाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता, संजय गुप्ता, अशोक रामशरण, अजय सिंह, संजय राय, अजय झा, अनुराग कुमार, बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार आदि ने अपनी बात रखी। मौके पर पूर्व मंत्री संजय झा भी मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
शाहनवाज के विधान परिषद उम्मीदवारी पर पक्ष विपक्ष आमने सामने

शाहनवाज के विधान परिषद उम्मीदवारी पर पक्ष विपक्ष आमने सामने

बिहार कांंग्रेस में हो सकती है ऊपर से नीचे तक फेरबदल !

बिहार कांंग्रेस में हो सकती है ऊपर से नीचे तक फेरबदल !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend