ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शाहनवाज के विधान परिषद उम्मीदवारी पर पक्ष विपक्ष आमने सामने

UB India News by UB India News
January 17, 2021
in पटना, बिहार
0
शाहनवाज के विधान परिषद उम्मीदवारी पर पक्ष विपक्ष आमने सामने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन बिहार से विधान परिषद के लिए उम्मीदवार होंगे. बीजेपी प्रवक्ता और मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने कहा कि शाहनवाज हुसैन बीजेपी की तरफ से विधान परिषद के उम्मीदवार होंगे. बता दें कि बिहार के सुपौल में जन्में शाहनवाज हुसैन बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं. शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी की पहचान बीजेपी के बड़े और कद्दावर नेताओं के तौर पर होती है.

शाहनवाज हुसैन को एमएलसी बनाये जाने के मामले पर कांग्रेस नेता आनंद माधव ने कहा कि निश्चित रूप से ये शाहनवाज हुसैन का डिमोशन है. हालांकि शाहनवाज हुसैन को एमएलसी बनाकर बीजेपी ने बिहार में जेडीयू को साधने की कोशिश की है, क्योंकि जेडीयू का कोई मुस्लिम चेहरा एमएलए नहीं है.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

वही इस मामले पर आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने कहा कि शाहनवाज सबसे युवा चेहरे में से एक थे लेकिन लगातार उनकी उपेक्षा हो रही थी. देर से ही सही सही दिशा में उठाया कदम है. मंत्री बनते है तो अच्छा संकेत है.

बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि प्रमोशन या डिमोशन की बात नहीं है. शाहनवाज हुसैन को एमएलसी बनाने का फायदा बिहार को मिलेगा. बंगाल चुनाव में भी इसका असर दिखेगा. शाहनवाज हुसैन ने जम्मू कश्मीर के निकाय चुनाव में बेहतरीन परिणाम दिया है. उम्मीद है बिहार में भी उनके एमएलसी बनने का बेहतर असर दिखेगा.

इस मामले पर आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने कहा कि शाहनवाज पहले बीजेपी में मुंशी किरानी के रूप में काम कर रहे थे. अब चपरासी की भूमिका में रहेंगे. ये मोदी जी के ट्रैक पर खड़े नहीं उतरते इसलिए उन्हें बिहार भेज दिया गया. शाहनवाज का राजनीतिक सन्यास टूट गया है.

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि शाहनवाज हुसैन में केंद्रीय मंत्री और सांसद रहते देश की सेवा की है. अब बीजेपी ने उन्हें एमएलसी बनाने का फैसला लिया है. ये पार्टी के अंदर का मामला है. विपक्ष को इसमे भी राजनीति सूझ रही है. तेजश्वी तेजप्रताप तो छुट्टी पर ही रहते हैं. जब जनता को उनकी जरूरत रहती है तो गायब रहते हैं. दूसरे पर सवाल उठाने से पहले खुद के अंदर झांकना चाहिए.

वही, बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि शाहनवाज पर यह एक सुखद समाचार है. वह एक समर्पित कार्यकर्ता हैं. भाई शाहनवाज़ के विधान परिषद के लिये मनोनयन का हार्दिक स्वागत है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
बिहार कांंग्रेस में हो सकती है ऊपर से नीचे तक फेरबदल !

बिहार कांंग्रेस में हो सकती है ऊपर से नीचे तक फेरबदल !

ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-7 समिट में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित

ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-7 समिट में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend