ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी विधायक ने की अपराधियों के एनकाउंटर की मांग

UB India News by UB India News
January 13, 2021
in पटना, भाजपा
0
बीजेपी विधायक ने की अपराधियों के एनकाउंटर की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के बांकीपुर सीट से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने बुधवार को उस इलाके का जायजा लिया जहां इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नितिन नवीन ने कहा कि अगर अपराधी अपराध करके भाग रहा है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि यूपी और बिहार में कोई खास अंतर नहीं है। आप अपराधी को क्राइम करने के बाद भागने तो नहीं दे सकते हैं ना। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर परिस्थितियां खराब हो रही है और अपराधी बेलगाम हो रहे हैं तो उनका एनकाउंटर करने में क्या हर्ज है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

इससे पहले जाप नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पटना में हुए हत्याकांड पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार को घेरते हुए कहा कि सीएम अब किस बात की समीक्षा कर रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार पुलिस को अब फ्री हैंड देने का समय आ गया है और बिहार में अपराधियों का एनकाउंटर करने की जरूरत है।

नीतीश सरकार को कटघरे में कर रहा सत्ता और विपक्ष
बता दें कि हाईप्रोफाइल मर्डर केस में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग हो रही है। सभी नेताओं ने राजधानी के पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल हत्याकांड की निंदा की है वहीं उन्होंने नीतीश सरकार पर भी हमला बोला।

नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता ने हत्याकांड को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना NDA की सामूहिक विफलता है। नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफ़ा दें। इससे पहले उन्होंने हत्याकांड के फौरन बाद ट्वीट कर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोलियाँ मार हत्या कर दी। वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दुःखी हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे हैं।

भाजपा सांसद बोले- हत्याकांड राज्य की नवगठित एनडीए सरकार पर सवाल
उधर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर की हत्याकांड पर कहा कि आपराधिक चरित्र नहीं होने के बावजूद हुई रूपेश की हत्या चिंताजनक है। यह राज्य की नवगठित एनडीए सरकार पर सवाल उठाता है। हत्या के बाद जारी बयान में बीजेपी सांसद ने कहा कि पटना पुलिस को इस घटना को चुनौती के रूप में लेना चाहिए। तीन से पांच दिनों के अंदर इस आपराधिक वारदात की पड़ताल कर परिणाम देना चाहिए। जरूरत हो तो इसे सीबीआई को देना चाहिए। आखिर क्या कारण हुई, जो हत्या हुई है। कहीं सुनियोजित रणनीति के तहत सरकार की छवि खराब करने की कोशिश तो नहीं की जा रही है। आखिर बिना आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को गोली मारा जाना दुखद है।

स्टेशन मैनेजर रुपेश कुमार सिंह को गोलियों से भून डाला
आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम लगभग सात बजे शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक शंकर पथ में कुसुम विलास अपार्टमेंट के गेट पर पेशेवर अपराधियों ने पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो कंपनी के स्टेशन मैनेजर रुपेश कुमार सिंह (40 वर्ष) को गोलियों से भून डाला। वे मूल रूप से सारण जिले के जलालपुर संवरी गांव के रहने वाले थे। अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ छह गोली मारी। गोली लग्जरी कार के शीशे को भेदते हुए मैनेजर के सीने में दाहिनी ओर लगी। गोली लगने से चालक की सीट के पास गेट पर लगा शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। शंकर पथ में लगे एक सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक बाइक पर दो अपराधी भागते हुए दिखे हैं लेकिन उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है। देर रात तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
कोरोना वैक्‍सीन मुफ्त में उपलब्‍ध कराए केंद्र, नहीं तो दिल्‍ली वालों को हम मुफ्त में मुहैया कराएंगे : CM केजरीवाल

कोरोना वैक्‍सीन मुफ्त में उपलब्‍ध कराए केंद्र, नहीं तो दिल्‍ली वालों को हम मुफ्त में मुहैया कराएंगे : CM केजरीवाल

Assertions in the Audit of Financial Statements Audit

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend