ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना वैक्‍सीन मुफ्त में उपलब्‍ध कराए केंद्र, नहीं तो दिल्‍ली वालों को हम मुफ्त में मुहैया कराएंगे : CM केजरीवाल

UB India News by UB India News
January 13, 2021
in दिल्ली
0
कोरोना वैक्‍सीन मुफ्त में उपलब्‍ध कराए केंद्र, नहीं तो दिल्‍ली वालों को हम मुफ्त में मुहैया कराएंगे : CM केजरीवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार से कोरोना वैक्‍सीन मुफ्त नहीं मिली तो उनकी सरकार, दिल्ली के लोगों के लिये मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी. “केजरीवाल ने कहा, “हमने केंद्र सरकार से अपील की थी कि हमारा देश बहुत गरीब है और ये महामारी 100 साल में पहली बार आई है… बहुत सारे लोग हैं जो हो सकता है कि इसका खर्च न उठा पाएं. मेरी केंद्र से अपील थी कि पूरे देश भर में ये वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराई जाए. देखते हैं कि केंद्र सरकार क्या करती है. अगर केंद्र सरकार मुफ्त नहीं देगी तो दिल्ली के लोगों के लिए हम वैक्‍सीन को मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे.”

कोरोना से बचाव के लिए देश में टीकाकरण अभियान16 जनवरी से प्रारंभ होना है और इसके पहले चरण में हेल्‍थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को राज्‍यों के सीएम के साथ बातचीत करते हुए कहा था कि कि आप लोगों से चर्चा करके ही तय किया गया है कि टीकाकरण में किस को प्राथमिकता दी जाएगी. सबसे पहले टीका उन लोगों को दिया जाएगा जो दिन- रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं जैसे कि हमारे हेल्थ केयर वर्कर. उसके बाद सफाई कर्मी, पुलिस आदि जैसे जो फ्रंटलाइन वर्कर हैं उनको पहले चरण में टीका लगाया जा रहा है. देश में करीब तीन करोड़ हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर हैं. यह तय किया गया है कि इन तीन करोड़ लोगों के टीकाकरण पर जो खर्च होगा उस पर राज्य सरकारों पर कोई बोझ नहीं आएगा, यह सारा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी. उन्‍होंने बताया था कि कि वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए CoWIN app बनाया गया है. टीकाकरण से जुड़ा रियल टाइम का डाटा अपलोड हो, यह ज़रूरी है. उन्‍होंने बताया कि पहला टीका लगते ही लाभार्थी को एक सर्टिफिकेट मिलेगा. ऐप से ही टीके की दूसरी डोज़ के बाद फाइनल सर्टिफिकेट लाभार्थी को मिलेगा. ‘आधार’ की मदद से भी लाभार्थी की पहचान करनी है ताकि सही लाभार्थी को ही टीका लगे.

RELATED POSTS

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

पीएम ने कहा था कि अगले कुछ महीनों में भारत में 30 करोड़ लोगों को टीकाकरण करना है. वैक्सीन लगाने से अगर किसी को असहजता होती है तो उसके लिए भी प्रबंध किए गए हैं. यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम में भी टीका लगने पर अगर किसी को असहजता होती है तो उसके लिए भी पहले से ही इंतजाम रहता है. कोरोना के सारे प्रोटोकॉल का पालन सभी को करते रहना है चाहे टीका लग भी जाए. हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी अफवाह को कोई हवा ना मिले.

COVAXIN की 20 हजार डोज दिल्‍ली पहुंची
इस बीच, दिल्ली को भारत बायोटेक की वैक्‍सीन COVAXIN की 20 हज़ार डोज़ बुधवार को मिल गई है. बुधवार दोपहर को यह डोज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंची. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली को सीरम इंस्टीट्यूट की COVISHIELD की 2,64,000 डोज़ मिली थी .राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो दिल्ली का एकमात्र और सबसे बड़ा वैक्सीन स्टोर है, की प्रवक्ता डॉ छवि गुप्ता ने बताया कि ‘कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द वैक्सीन निर्धारित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचा दी जाए.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

Next Post

Assertions in the Audit of Financial Statements Audit

३६ सौ करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाले से जुड़े श्रवण गुप्ता पर शिकंजा कसना शुरू

३६ सौ करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाले से जुड़े श्रवण गुप्ता पर शिकंजा कसना शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend