ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

३६ सौ करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाले से जुड़े श्रवण गुप्ता पर शिकंजा कसना शुरू

UB India News by UB India News
January 14, 2021
in अपराध, कारोबार, खास खबर
0
३६ सौ करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाले से जुड़े श्रवण गुप्ता पर शिकंजा कसना शुरू

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत सरकार और संयुक्त अरब अमीरात ने धोखाधड़ी और हवाला के जरिए विदेशों में पैसा भेजने के आरोपी एमजीएफ के मालिक श्रवण गुप्ता पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते साल ब्रिटेन भागे श्रवण गुप्ता का प्रत्यर्पण कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो श्रवण के तार ३६ सौ करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाले से भी जुड़े हुए हैं। उसके ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिसिया की नागरिकता का आवेदन कर चुके श्रवण के खिलाफ इंटरपोल कभी भी लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार‚ ३६ सौ करोड़ रु पए के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में मॉरिशस की जिस कंपनी इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज ने प्रमुख रूप से मनी लॉन्ड्रिंग की थी‚ उसी कंपनी ने श्रवण गुप्ता की नामी और बेनामी कंपनियों में करोडो रु पए स्थानांतरित किए थे। श्रवण गुप्ता की चार कंपनियों के खातों में इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने १९.५ करोड़ रु पए का भुगतान किया था। जबकि साढ़े चार करोड़ रु पए उसकी अन्य बेनामी कंपनियों के खतों में जमा किए गए थे। दिसम्बर २०१८ में प्रवर्तन निदेशालय ने श्रवण गुप्ता की कंपनियों की १०.२८ करोड़ रु पए कीमत की सम्पतियां विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत जब्त कर ली। उस पर आरोप है कि उसने अवैध रूप से हवाला के माध्यम से स्विस बैंक में भी करोडो रु पए जमा कराए हैं। इससे संबंधित एक मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है॥। रियल एस्टेट बिजनेस में दखल रखने वाला श्रवण गुप्ता एमजीएफ ऑटोमोबाइल‚ एमजीएफ डेवलपमेंट‚ एमजीएफ हाउसिंग‚ एमजीएफ इन्फोटेक‚ एमजीएफ मेट्रो मॉल‚ एमजीएफ मोटर्स‚ एमजीएफ प्रोमोटर्स‚ पेरिस रिसोर्ट और यशोदा प्रोमोटर्स आदि कई दर्जन कंपनियों में निदेशक है। आरोप है कि श्रवण और उसकी पत्नी ने दुबई की मशहूर रियल एस्टेट कंपनी एम्मार प्रॉपर्टीज से भी धोखाधड़ी कर ४३.५ करोड़ रु पए ठग लिये। उसने दुबई की कंपनी से अपनी साझेदारी के दौरान संयुक्त रूप से अधिग्रहित किए गए १८ बेशकीमती भूखंडों को दस गुना कम दाम पर अपनी और अपनी पत्नी के ९९ फीसद शेयर वाली कंपनी डिस्कवरी एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम स्थानांतरित करा लिया था। ताकि बाद में उन्हें कई गुना ज्यादा दाम पर बेचकर करोडो रु पए कमा सके। जांच एजेंसियों की माने तो ‘शातिर दिमाग’ श्रवण कानूनी दांवपेंचो का सहारा लेकर कानूनी प्रक्रिया को भी गुमराह करने में कामयाब रहा। यही वजह है कि हैदराबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने जनवरी २०१९ में उसे विदेश जाने की अनुमति दे दी। प्रवर्तन निदेशालय ने उसे नोटिस भेजकर २३ नवम्बर २०१९ को पूछताछ के लिए बुलाया था। मगर श्रवण ने एजेंसी को भेजे गए चिकित्सा प्रमाणपत्र में छह दिन आराम की चिकित्सीय सलाह का हवाला देकर जांच में सहयोग नहीं किया और दो दिन बाद २६ नवम्बर को इंग्लैंड भाग गया। जांच एजेंसी ने एक के बाद एक नौ नोटिस भेजकर उसे पूछताछ के लिए बुलाया। मगर न तो उसने उसने जांच में सहयोग किया कर न ही मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। जिसके बाद २९ अगस्त २०२० को उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया गया। तभी से श्रवण जांच एजेंसी या अदालत के सामने पेश नहीं हुआ है। उसके काले कारनामों का खुलासा करने में जुटी सीबीआई ने २४ जून २०२० को गुप्ता और उसकी सहयोगी कंपनियों के दिल्ली और गुडगांव सहित नौ ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान कई ऐसे दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद हुए‚ जिनमे गुप्ता के कारनामों का लेखाजोखा दर्ज है। इसके अगले ही दिन प्रवर्तन निदेशालय ने श्रवण के सात ठिकानो पर छापा मारकर ३६०० करोड़ रु पए के अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की छानबीन भी की थी॥। जांच एजेंसियों को भनक लगी है कि फिलहाल इंग्लैंड़ में मौजूद भगोड़े श्रवण ने परिवार सहित द्वीप देश ‘कॉमनवैल्थ ऑ¢ डोमिनिसिया’ की नागरिकता के लिए आवेदन किया हुआ है। ताकि वह जांच एजेंसियों की गिरफ्त में आने से बच सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
नक्शा विवाद के बाद नेपाल का पहला उच्च स्तरीय दौरा आज , वैक्सीन-सीमा विवाद पर हो सकती है चर्चा

नक्शा विवाद के बाद नेपाल का पहला उच्च स्तरीय दौरा आज , वैक्सीन-सीमा विवाद पर हो सकती है चर्चा

हम हालात समझते हैं, बातचीत से मामला सुलझे: सु्प्रीम कोर्ट

कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट के कदम से लोग क्यों खुश नहीं हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend