ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नक्शा विवाद के बाद नेपाल का पहला उच्च स्तरीय दौरा आज , वैक्सीन-सीमा विवाद पर हो सकती है चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली दिल्ली में होने वाले ज्वाइंट कमीशन की मीटिंग में सहभागी होने वाले हैं. इस द्विपक्षीय बैठक में नेपाल के चौतरफा विकास में भारत के सहयोग से चल रहे परियोजना और अन्य कामों की समीक्षा की जाएगी.

UB India News by UB India News
January 14, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
नक्शा विवाद के बाद नेपाल का पहला उच्च स्तरीय दौरा आज , वैक्सीन-सीमा विवाद पर हो सकती है चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली का आज से भारत दौरा शुरू हो रहा है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विशेष संदेशवाहक के रूप में विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली दिल्ली रवाना हो रहे हैं. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर वो ओली का संदेश देने वाले हैं. दोनों देशों के बीच नक्शा विवाद होने के बाद नेपाल की तरफ से यह पहला उच्च स्तरीय दौरा आज से शुरू होने जा रहा है.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली दिल्ली में होने वाले ज्वाइंट कमीशन की मीटिंग में सहभागी होने वाले हैं. इस द्विपक्षीय बैठक में नेपाल के चौतरफा विकास में भारत के सहयोग से चल रहे परियोजना और अन्य कामों की समीक्षा की जाएगी. नेपाल के विदेश मंत्री के दिल्ली दौरे का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य कोरोना वैक्सीन हासिल करना भी है. विदेश मंत्री ज्ञवाली के साथ में स्वास्थ्य सचिव भी दिल्ली भ्रमण दल में शामिल हैं जो कोरोना वैक्सिन पर होने वाले किसी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

पाल के तरफ से करीब 1 करोड़ 20 लाख वैक्सीन की डिमांड की जाने वाली है. नेपाल में भारत की वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ हुए टेलीफोन वार्ता और वीडियो कांफ्रेसिंग में यह आश्वासन दिया था कि भारत में वैक्सीन तैयार होने के साथ ही नेपाली नागरिकों को प्राथमिकता के साथ कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी.

सीमा विवाद पर भी हो सकती है बातचीत

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने संकेत दिया है कि द्विपक्षीय वार्ता के दौरान वो नेपाल के जरिए जारी किए गए नए राजनीतिक नक्शे पर अपनी बात रखेंगे. कालापानी, लिपुलेक और लिम्पियाधुरा पर नेपाल के तरफ से दावा पेश करेंगे. हालांकि नेपाल के इस दावे को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है.

भारत का कहना है कि नेपाल ने भारतीय इलाका को समेटते हुए अपना नक्शा जारी किया है जिसे भारत स्वीकार नहीं करता है. नक्शा प्रकाशित होने के बाद से ही नेपाल और भारत के बीच राजनीतिक और कुटनीतिक रिश्ते बेहद ही खराब हो चुके थे और इतिहास में पहली बार दोनों देशों के बीच में करीब 1 साल तक संवादहीनता की स्थिति बनी रही.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
हम हालात समझते हैं, बातचीत से मामला सुलझे: सु्प्रीम कोर्ट

कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट के कदम से लोग क्यों खुश नहीं हैं?

कृषि आंदोलन ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां से अनुमान लगाना कठिन है कि आगे क्या होगाॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend