• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

कृषि आंदोलन ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां से अनुमान लगाना कठिन है कि आगे क्या होगाॽ

UB India News by UB India News
January 14, 2021
in कानून, कृषि, खास खबर, ब्लॉग, संपादकीय
0

RELATED POSTS

जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

एक बीज बोया था जो अब विशाल पेड़ बन गया’, वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

कानूनों के विरोध में चल रहा आंदोलन ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां से अनुमान लगाना कठिन है कि आगे क्या होगाॽ आठवें दौर की बातचीत में सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि कानून वापस नहीं होगा। सरकार की ओर से वार्ता में शामिल ४० संगठनों के नेताओं से तीन बातें कही गइ। एक‚ आप लोग कृषि कानून के विरोध में हैं‚ लेकिन काफी लोग समर्थन में हैं। दो‚ आप देशहित का ध्यान रखकर निर्णय करिए; और‚ तीसरी यह कि आपके पास कानूनों की वापसी का कोई वैकल्पिक प्रस्ताव हो तो उसे लेकर आइए जिस पर बातचीत की जा सके। आप इन तीनों बिंदुओं का गहराई से विश्लेषण करें तो बातचीत में सरकार की ओर से कुछ बातें पहली बार साफ कही गई हैं। देश में कृषि कानूनों का समर्थन है और आप देश हित का ध्यान रखते हुए निर्णय करें इसका मतलब है कि आपका विरोध देशहित में नहीं है। दूसरे‚ आपका विरोध क्षेत्रीय स्तर पर है‚ और हमें पूरे देश का ध्यान रखना है यानी देश में इसका समर्थन है‚ इसलिए हम कृषि कानून को वापस नहीं ले सकते। बातचीत के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा भी कि हमने उनसे वैकल्पिक प्रस्ताव की बात की थी.कोई वैकल्पिक प्रस्ताव आया नहीं इसलिए चर्चा हुई नहीं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करना हम सबका दायित्व है। प्रश्न है कि अब आगे होगाॽ
आंदोलनरत किसान साफ कह रहे हैं कि उन्हें कृषि कानूनों की वापसी के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं। वार्ता में ही एक प्रतिनिधि ने जीतेंगे या मरेंगे का प्लेकार्ड उठा लिया। देखा जाए तो सरकार और आंदोलनकारी इस मामले पर पहले दिन से ही दो ध्रुवों पर हैं। आंदोलन की शुरु आत के साथ ही सरकार ने साफ कर दिया था कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। अलबत्ता‚ इसमें कहीं संशोधन की जरूरत है‚ तो उसके लिए तैयार है। कानून के परे भी वाजिब मांगें हैं‚ तो उन पर बातचीत कर रास्ता निकालने के लिए भी तैयार है। इन्हीं आधारों पर ९ दिसम्बर का प्रस्ताव भी सरकार ने दिया किंतु इसके समानांतर भाजपा के प्रवक्ता और कुछ मंत्रियों ने इस आंदोलन में हिंसक नक्सली अराजक तत्वों आदि की पैठ की बात करके सरकार और सत्तारूढ़ दल की मंशा स्पष्ट कर दी थी। जब हम किसी बातचीत में शामिल होते हैं तो लोकतांत्रिकता का तकाजा है कि उसमें जिद‚ आग्रह‚ दुराग्रह‚ पूर्वाग्रह आदि नहीं होने चाहिए। दुर्भाग्य से इसमें ये सारे नकारात्मक तत्व शामिल हैं। तीनों कृषि कानून एक दिन में पैदा नहीं हुए। अगर इनमें दोष या कमी है तो परिवर्तन‚ संशोधन की बात समझ में आती है। लेकिन यह जिद कि जब तक कानून वापस नहीं करेंगे हम आंदोलन जारी रखेंगे‚ वास्तव में आरपार के युद्ध का स्वर देता है। आंदोलन में दोनों पक्ष पीछे हटते हैं तभी समझौता होता है। सरकार ने अपने प्रस्तावों में कई मांगों को संशोधन में शामिल करने की बात कह कर पीछे हटने का संकेत दिया। यह भी प्रस्ताव दिया कि विशेषज्ञों सहित किसान संगठनों एवं अन्यों की समिति बना दी जाए। आरंभिक सुनवाई में उच्चतम न्यायालय ने भी यही कहा था कि बातचीत सफल नहीं होती है तो एक समिति बनाई जा सकती है। आंदोलनकारी कह रहे हैं कि समिति नहीं चाहिए। तो क्या चाहिएॽ उनका स्टैंड़ यह भी है कि हमको सुप्रीम कोर्ट का दखल भी नहीं चाहिए। कुछ संगठनों का बयान है कि हम तो सुप्रीम कोर्ट गए नहीं थे। ॥ आप कानूनों में संशोधनों से मानेंगे नहीं‚ समिति का गठन आपको स्वीकार नहीं और उच्चतम न्यायालय पर मामला छोड़ना आप उचित नहीं मानते तो फिर चाहते क्या हैंॽ यहीं पर आंदोलन को लेकर उठ रही आशंकाएं बलवती होती हैं। इसमें दो राय नहीं कि वामपंथी दल‚ कांग्रेस‚ राकांपा‚ अकाली दल‚ सपा आदि विरोधी दल तथा मोदी और भाजपा विरोध से भरे गैर–दलीय संगठन व एक्टिविस्ट आंदोलन को मोदी विरोधी राजनीति के बलवती होने का अवसर मानकर हरसंभव भूमिका निभा रहे हैं। आंदोलनरत संगठनों का स्टैंड़ तो यही है कि हमें किसी राजनीतिक दल का साथ नहीं चाहिए लेकिन प्रच्छन्न रूप में सब कुछ चल रहा है। सरकार के भी अपने खुफिया सूत्र हैं। अगर उसे मालूम है कि कृषि कानूनों को हथियार बनाकर हमारे विरोधी हमको दबाव में लाने तथा अशांति और अस्थिरता पैदा करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं‚ तो वह इनके सामने काहे झुकेगी। दुर्भाग्य की बात है कि कृषि और किसानों से संबंधित अनेक मुद्दों को लेकर रचना और संघर्ष‚ दोनों स्तरों पर काम करने की जरूरत है। आप धरातल पर कृषि सुधारों के लिए निर्माण का सकारात्मक अभियान चलाएं और जहां–जहां सरकारी बाधाएं हैं‚ उनके लिए संघर्ष करें। आंदोलन में वे वास्तविक मुद्दे गायब हैं। इनमें कई संगठन हैं‚ जिन्होंने कानून सामने आने पर समर्थन किया था। योजनापूर्वक ऐसा माहौल बनाया गया कि वे सब दबाव में आकर विरोध करने लगे। आंदोलन आगे बढ़ने के साथ ही कई संगठनों को लगा कि सामने भले चेहरा उनका है‚ पीछे से हथियार चलाने वाले ऐसे दूसरे भी हैं‚ जो सरकार के साथ समझौता नहीं होने दे रहे। लेकिन माहौल का दबाव ऐसा है जिसमें अगर वे पीछे हटे तो हाशिए पर फेंस दिए जाएंगे। ऐसी स्थिति में न किसी की मध्यस्थता संभव है और न ही बीच का रास्ता।
दुखद यह भी है कि इन सबकी जिद के कारण अनेक किसानों की मृत्यु हो गई। कायदे से सड़क घेरने के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। आंदोलन के लिए उनको निरंकारी मैदान दिया गया था। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई जिसका कुछ अर्थ तो है यानी सरकार नहीं चाहती कि इनके खिलाफ बल प्रयोग करके विरोधियों की आग लगाने की चाहत को पूरा करने का अवसर दे। दूसरी ओर विरोधियों की रणनीति से साफ है कि वे ऐसे हालात पैदा करना चाहते हैं कि अंततः प्रशासन को मजबूर होकर बल प्रयोग करना पड़े‚ हिंसा में कुछ लोग हताहत हों और फिर मोदी सरकार के विरु द्ध माहौल की जमीन तैयार हो। यह खतरनाक मंसूबा है। कुछ लोगों ने इसमें कट्टर मजहबी भावनाएं भी भरने की कोशिश की है। पंजाब में अराजक तत्वों ने मोबाइल टावरों से लेकर कुछ सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा कर अपना इरादा भी स्पष्ट कर दिया। अमरिंदर सिंह की सरकार जिस ढंग से मूक दर्शक बनी रही वह राज्य की विफलता का प्रमाण था। यह बात अलग है कि कुछ उद्योगों और कारोबारियों द्वारा पंजाब छोड़ने की घोषणा के बाद सरकार चेती और अब तोड़फोड़ बंद है। आंदोलनरत संगठनों और किसान नेताओं में जो भी दल निरपेक्ष हैं‚ उनको साहस के साथ आगे आना चाहिए। वास्तविक किसान संगठन सरकार के अंध विरोधियों का साथ छोड़ें तो रास्ता निकल जाएगा।

UB India News

UB India News

Related Posts

जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

by UB India News
September 27, 2023
0

बिहार में जदयू में खलबली मचती दिखाई दे रही है। यहां पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने पार्टी से इस्तीफा...

एक बीज बोया था जो अब विशाल पेड़ बन गया’, वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

एक बीज बोया था जो अब विशाल पेड़ बन गया’, वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

by UB India News
September 27, 2023
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने आज बुधवार (27 सितंबर) को अहमदाबाद की...

‘एक अक्षम मुख्यमंत्री’, मणिपुर हिंसा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाई एन बीरेन सिंह की बर्खास्तगी की मांग

‘एक अक्षम मुख्यमंत्री’, मणिपुर हिंसा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाई एन बीरेन सिंह की बर्खास्तगी की मांग

by UB India News
September 27, 2023
0

देश का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर हिंसा की चपेट से उबर नहीं पा रहा है. कुछ दिनों की शांति के बाद...

एक देश, एक चुनाव: दुविधा में विपक्ष

सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में नहीं बन पा रही सहमति !

by UB India News
September 27, 2023
0

विपक्ष ने लोकसभा चुनाव 2024 साथ मिलकर लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है. मगर इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे...

खालिस्तानियों की मांग रहे जानकारी तो हो रही परेशानी’, कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की दो टूक

खालिस्तानियों की मांग रहे जानकारी तो हो रही परेशानी’, कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की दो टूक

by UB India News
September 27, 2023
0

अपनी धरती पर खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की ‘संभावित’ संलिप्तता के कनाडा के आरोपों पर...

Next Post
राज्य को मिले कोवैक्सीन के और 20000 डोज , पहले ही मिल चुके हैं वैक्सीन के साढ़े पांच लाख ड़ोज

राज्य को मिले कोवैक्सीन के और 20000 डोज , पहले ही मिल चुके हैं वैक्सीन के साढ़े पांच लाख ड़ोज

मुख्यमंत्री की सख्त ताकीद , 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने झोकी पूरी ताकत

मुख्यमंत्री की सख्त ताकीद , 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने झोकी पूरी ताकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN