ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टीकाकरण की शुरुआत से पहले सियासत ही नहीं बल्कि फार्मा उद्योगों के बीच आपसी प्रतिस्पद्र्धा चरम पर

UB India News by UB India News
January 6, 2021
in कारोबार, खास खबर
0
टीकाकरण की शुरुआत से पहले सियासत ही नहीं बल्कि फार्मा उद्योगों के बीच आपसी प्रतिस्पद्र्धा चरम पर

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोविड़–19 से बचाव करने वाले टीकाकरण की शुरुआत अभी नहीं हुई है‚लेकिन सियासत ही नहीं बल्कि फार्मा उद्योगों के बीच आपसी प्रतिस्पद्र्धा भी शुरू हो गई है कि उसकी कमीज मेरी कमीज से सफेद कैसेॽ विपक्षी नेताओं का मानना है कि स्वेदशी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को मंजूरी देने में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन नहीं किया गया और बहुत जल्दबाजी में इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई। सत्तारूढ़ भाजपा के केंद्रीय नेताओं की ओर से विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया गया। यह सच है कि कुछ विपक्षी नेताओं के आरोप दुराग्रहपूर्ण थे। यह कहना अपरिपक्व राजनीति को दर्शाता है कि कोरोनारोधी वैक्सीन भाजपा का है और इसके इस्तेमाल से इंसान नपुंसकता का शिकार हो सकता है। कोरोना जैसे संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयानों से नागरिकों के बीच दहशत और अविश्वास का वातावरण बनता है। कोरोना ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौतियां पेश की हैं। इस कठिन समय में विशेषकर राजनीतिज्ञों और सेलिब्रिटिज को बहुत ही सोच–समझकर बयानबाजी करनी चाहिए। क्योंकि राजनीति और समाज में उनकी बातों का गहरा असर होता है। यह जरूर है कि भारत बायोटेक और इंडि़यन काउंसिल ऑफ मेडि़कल रिसर्च द्वारा विकसित ‘कोवैक्सीन’ का फेज 3 ट्रायल अभी पूरा नहीं हुआ है। जाहिर है कि इस पर सवाल तो खड़े़ होंगे ही। गौर करने वाली बात यह भी है कि कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी सवाल खड़़े किए हैं कि कोवैक्सीन के फेज–3 ट्रायल पूरा हुए बगैर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफइंडि़या (ड़ीसीजीआई) ने इसे इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी कैसे दे दीॽ ड़ीसीजीआई की ओर से इन आशंकाओं का निराकरण करना बहुत आवश्यक है। अभी यह विवाद चल ही रहा था कि सीरम इंस्टीयूट के कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला के विवादास्पद बयान ने फार्मा उद्योगों के बीच शीतयुद्ध की संभावनाओं को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि फाइजर‚ माड़र्ना और कोविशील्ड़ वैक्सीन ही प्रभावकारी है और बाकी पानी है। पूनावाला के इस अपरिपक्व और गैरजरूरी बयान पर भारत बॉयोटेक के चीफ कृष्णा इल्ला ने भी पलटवार किया। अच्छा हुआ कि पूनावाला की सफाई के बाद दोनों फार्मा कंपनियों के बीच टकराव खत्म होता दिखाई दे रहा है‚ लेकिन नागरिकों के मन में अविश्वास की जो खाई पैदा हुई है‚ उसे पाटने में काफी समय लगेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
एक फरवरी को पेश होगा देश का आम बजट

एक फरवरी को पेश होगा देश का आम बजट

देश भर में 13 से शुरू होगा टीकाकरण

देश भर में 13 से शुरू होगा टीकाकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend