ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश भर में 13 से शुरू होगा टीकाकरण

भारत में अगले आठ दिनों में कभी भी लोगों को कोरोना की वैक्‍सीन देने की शुरुआत हो सकती है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. मकर संक्रांति से पहले देश में वैक्सीन क्रांति की शुरुआत कैसे हो सकती है.

UB India News by UB India News
January 6, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ
0
देश भर में 13 से शुरू होगा टीकाकरण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 13 जनवरी से देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा‚ वैक्सीन के ड्राय रन से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर इसके आपातकालीन इस्तेमाल की आधिकारिक तिथि के मिलने के दस दिनों के भीतर ही टीकाकरण करने के लिए हम तैयार हैं। भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल द्वारा रविवार को दो वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने की घोषणा की गई। इनमें से एक है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड–एस्ट्राजेने का कोविशील्ड और भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन। वैक्सीन को लेकर किया गया यह ऐलान भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर है‚ जो अमेरिका के बाद संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर है। सबसे पहले टीकाकरण एक करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स‚ दो करोड़ कटलाइन और एसेंशियल वर्कर्स और 27 करोड़ उन बुजुर्गों को दिया जाएगा‚ जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है और जो कई बीमारियों से घिरे हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडि़या (एसआईआई) और भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि वे भारत तथा विश्व स्तर पर कोविड़–१९ टीकों के विकास‚ विनिर्माण तथा आपूर्ति के लिए मिलकर काम करेंगी। दोनों कंपनियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला और भारत बायोटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने भारत समेत दुनिया के लिए कोविड़–१९ टीकों के विकास‚ विनिर्माण तथा आपूर्ति के अपने संयुक्त इरादे के साथ काम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके सामने सबसे महत्वपूर्ण कार्य भारत और विश्व स्तर पर जीवन व आजीविका को बचाना है।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

Vaccine लगने के बाद बुखार आना शुभ समाचार
हमने आपको बताया था कि हमारी सहयोगी पूजा मक्कड़ ने देश का भरोसा बढ़ाने के लिए भारत में बनी COVAXIN लगवाई है. हमने आपसे ये भी कहा था कि इस प्रयोग के नतीजे ईमानदारी से आप तक पहुंचाएंगे. शुभ समाचार ये है कि पूजा मक्कड़ को आज हल्का बुखार है, ये बात घबराने वाली नहीं है, बल्कि ये इस बात का संकेत है कि वैक्सीन अपना काम कर रही है.

अगले 8 दिनों में भारत में टीकाकरण अभियान (Vaccination Drive) की शुरुआत हो सकती है. राहत की खबर है कि भारत में दो Corona Vaccines को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिली है . पर देश के विपक्षी दलों ने वैक्‍सीन की पहली डोज लगने से पहले ही इसकी कमियां खोजना शुरू कर दिया है.

विदेश में बनी वैक्सीन को अच्छा क्‍यों बताया जा रहा?
ये लोग बिना किसी जांच या सबूत के भारत में बनी वैक्‍सीन को खराब और विदेश में बनी वैक्सीन को अच्छा बताने में लगे हैं. कोरोना वैक्‍सीन को प्रॉफिट मार्जिन और वोटबैंक के चश्मे से देखने लगे हैं. कुछ विपक्षी नेताओं ने तो इसे बीजेपी की वैक्सीन तक बता दिया है, जबकि दुनिया भर में भारत में तैयार की गई वैक्‍सीन की तारीफ हो रही है.

भारत के संकल्प की तारीफ

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्‍टर जनरल टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कोरोना वैक्‍सीन के सबसे अधिक उत्पादन पर भारत के संकल्प की तारीफ की है. मशहूर उद्योगपति बिल गेट्स ने भी इस मामले में भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ की. लेकिन वैक्सीन पर जिस तरह की राजनीति हो रही है उसके बाद शायद कुछ लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन और बिल गेट्स की भी आचोलना कर सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है उन्हें बीजेपी का ओवरसीज एम्‍बेसडर बता दिया जाए.

वैक्‍सीन पर हो रही राजनीति की वजह से कोवैक्‍सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के सीएमडी को सफाई देनी पड़ी. उन्होंने कहा, COVAXIN का राजनीतिकरण न किया जाए. उनके परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है. ‘

इस वायरस पर एक और अच्छी खबर ये है कि भारत में संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं और Positivity Rate घटकर 5.87 प्रतिशत हो गया है.

कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर 5.87 प्रतिशत हो गया
पिछले एक हफ्ते की बात करें तो देश में पॉजिटिविटी रेट मात्र 1.97 प्रतिशत है. इसका मतलब ये हुआ कि 100 लोगों के कोरोना टेस्ट में मात्र दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है. जबकि अमेरिका में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट अब भी 13.6 प्रतिशत और ब्रिटेन में ये 10.8 प्रतिशत है. जर्मनी में पिछले हफ्ते तक पॉजिटिविटी रेट 13 प्रतिशत था.

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी दुनिया के सबसे विकसित देश हैं. बावजूद इसके वहां कोरोना के खिलाफ लड़ाई कारगर नहीं है. ब्रिटेन ने कल ही लॉकडाउन को और अधिक सख्त किया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत की अपनी यात्रा को रद्द कर दिया है. बोरिस जॉनसन इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे. कल 5 जनवरी को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके भारत न आ पाने की जानकारी दी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने मौत से पहले लिखी पुस्तक “द प्रेसिडेंसियल ईयर्स” 2012-2017 में किये कई खुलासे

दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने मौत से पहले लिखी पुस्तक "द प्रेसिडेंसियल ईयर्स" 2012-2017 में किये कई खुलासे

सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीनः नीतीश

सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीनः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend