ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव को न जनता की अदालत पर भरोसा है, न न्यायपालिका पर: मोदी

UB India News by UB India News
January 5, 2021
in पटना, भाजपा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला है. मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव को न जनता की अदालत पर भरोसा है, न न्यायपालिका पर इसलिए वो हमेशा तांत्रिकों और बाबाओं के संपर्क में रहते हैं. उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू यादव ने आधी सजा भी जेल में नहीं काटी इसलिए कोर्ट ने उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी. उनकी पार्टी के अनुभवहीन वंशवादी उत्तराधिकारियों को बिहार की जनता ने लगातार दो चुनावों में नकार दिया. वो तांत्रिक से पूछ कर कुर्ते का रंग तय करते हैं, लेकिन यह नहीं पूछते कि किसी गरीब को कुली-चपरासी की नौकरी देने के बदले उसकी जमीन लिखवानी चाहिए या नहीं.

दरअसल रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर उत्तर प्रदेश के चुनार-मिर्जापुर से स्वामी श्री श्रद्धानंद महाराज आए थे. उन्होंने राबड़ी देवी से मुलाकात कर उन्हें गीता और प्रसाद दिया था. श्रद्धानंद महाराज अपने गुरू के द्वारा भेजे प्रसाद को यहां पहुंचाने आए थे. उन्होंने कहा कि लालू यादव उनके गुरुजी के शिष्य हैं. वो स्वामी जी के आश्रम हमेशा जाते रहे हैं. इसको लेकर ही सुशील मोदी ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू-राबड़ी एक तरफ नास्तिक वामपंथियों के ‘सेक्यूलर-प्रगतिशील’ दोस्त हैं, तो दूसरी तरफ बाबाओं के चरणपूजक अंधभक्त. लालू यादव का दोहरा चरित्र सबके सामने है.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी का खाता तक नहीं खुला और हालिया संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी छह सीटें गंवा कर 75 सीटों पर आ गई. किसी भी हथकंडे से सत्ता पाने की बेचैनी ने उन्हें जनादेश स्वीकार नहीं करने दिया. सुमो ने कहा कि लालू यादव कभी विधायक तोड़ने, तो कभी किसी राजनीतिक दल को झूठे ऑफर देने का पासा फेंकने में जुटे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
बिहार में प्रधान सचिवों को मिली दस जिलों की जिम्मेदारी

बिहार में प्रधान सचिवों को मिली दस जिलों की जिम्मेदारी

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे पप्पू , ‘किसान-मजदूर रोजगार यात्रा’ निकालने का किया ऐलान

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे पप्पू , 'किसान-मजदूर रोजगार यात्रा' निकालने का किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend