ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे पप्पू , ‘किसान-मजदूर रोजगार यात्रा’ निकालने का किया ऐलान

UB India News by UB India News
January 5, 2021
in अन्य विपक्ष, कृषि, पटना, बिहार
0
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे पप्पू , ‘किसान-मजदूर रोजगार यात्रा’ निकालने का किया ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में जन अधिकार पार्टी (JAP) 5 जनवरी से ‘किसान-मजदूर रोजगार यात्रा’ की शुरुआत करेगी. इसकी शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह जी की धरती आरा से होगी. इसकी घोषणा सोमवार को पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में करते हुए कहा कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर राज भवन मार्च निकाला जाएगा और 26 जनवरी को युवा परिषद् के द्वारा प्रत्येक जिले में किसान विरोधी सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बातों पर विश्वास नहीं किया जा सकता. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जब तक देश के सभी लोगों को कोरोना (Corona) का टीका नहीं लग जाता है, तब तक जन अधिकार पार्टी का कोई भी सदस्य कोरोना का टीका नहीं लगवाएगा.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पूर्व सांसद ने कहा, ‘किसान-मजदूर रोजगार यात्रा के दौरान हम बिहार के किसानों को यह बताएंगे कि यदि देश में कहीं किसानों की सबसे ज्यादा बुरी स्थिति है तो वह बिहार में है. यहां के 40 फीसदी किसान बिना जमीन के हैं. अधिकतर किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा. यह यात्रा मार्च के महीने में गांधी मैदान में समाप्त होगी.’

दिल्ली में प्रवेश न करने दिए जाने पर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर पंजाब सहित कई राज्यों किसान 40 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को सरकार के साथ उनकी सातवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही. इस आंदोलन का समर्थन करते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा, ‘ये लड़ाई जो किसानों ने शुरू की है, उसे पूरे देश की जनता का समर्थन मिल रहा है. अगर जरूरत पड़ी तो हम ट्रैक्टर लेकर सिंघु बॉर्डर भी कूच करेंगे.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post

5 जनवरी 2021 का पंचांग

इंसानियत से दूर होता जा रहा है इंसान: अतुल मलिकराम

इंसानियत से दूर होता जा रहा है इंसान: अतुल मलिकराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend