ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अगले 48 घंटे भारी! IMD का कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट ,पटना समेत 6 जिलों में भारी बारिश

UB India News by UB India News
July 21, 2026
in TAZA KHABR
0
बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सक्रिय मानसूनी ट्रफ और कम दबाव के क्षेत्र की वजह से कई इलाकों में लगातार बारिश होने की उम्मीद है. ऐसे में लोग घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट लें और रोजमर्रा के कामों की योजना मौसम के अनुसार ही बनाएं.

IMD के ताज़ा अनुमान के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय और केरल के कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश के साथ तेज़ हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

RELATED POSTS

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बारिश की वजह क्या है?

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रिय रेखा (Monsoon Trough) सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बनी हुई है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है. यही वजह है कि मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में बारिश का दौर तेज़ रहने की उम्मीद है. आने वाले कुछ दिनों में एनसीआर में हल्की से भारी बारिश होने की  संभावना है.

किन इलाकों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है?

मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश से पहाड़ी राज्यों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह है. दरअसल, तेज बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जलभराव, छोटे नालों का जलस्तर बढ़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी स्थिति बन सकती है. अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर निकल रहे हैं तो पहले स्थानीय मौसम और ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग घर से जल्दी निकलें और सफर पर जानें से पहले अपनी फ्लाइट या ट्रेन के टाइम का अपडेट जरूर लें.

क्या किसानों के लिए राहत की खबर है?

कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का इंतजार किया जा रहा था. ऐसे में यह बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है. हालांकि जिन इलाकों में पहले से पानी भरा हुआ है, वहां लगातार बारिश फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती है. ये मानसून किसनों के लिए मिलाजुला असर लेकर आया है. किसानों को सलाह है कि वह अपने नजदीकी किसान सलाह केंद्र पर वैज्ञानिकों की मदद लें.​

क्या बिजली गिरने का भी खतरा है?

बारिश के साथ कई क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है. बिजली गिरने के दौरान हमें खुले मैदान में जाने से बचना चाहिए हमें घर या किसी छत के नीचे रुकना चाहिए. वहीं, जलभराव में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पटना समेत 6 जिलों में भारी बारिश

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय और खगड़िया सहित कई जिलों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटे मानसून बेहद एक्टिव मोड में रहेगा, जिसे देखते हुए 10 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जहां एक तरफ लगातार हो रही बारिश से बेगूसराय और खगड़िया में सड़कें लबालब हैं और घरों में पानी घुस गया है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

बेगूसराय और खगड़िया में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी

लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में जलजमाव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे सड़क किनारे स्थित कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। इसके अलावा खगड़िया में भी सड़कें लबालब हैं। सीवान के सदर अस्पताल परिसर, बगहा के गांवों और बक्सर में कुछ ही घंटों की बारिश के बाद घुटने भर पानी भर गया है, जिससे लोग आवागमन के लिए मजबूर हैं।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 लोगों ने गंवाई जान

बारिश के साथ-साथ राज्य में आकाशीय बिजली का भारी कहर देखने को मिला है, जिसने अलग-अलग जिलों में 9 किसानों और ग्रामीणों की जान ले ली है।

  • नालंदा (बिहार शरीफ): ठनका गिरने की विभिन्न घटनाओं में सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई।
  • सारण (छपरा): कोपा और सम्हौता में धान की रोपनी के दौरान 2 लोगों की मौत हुई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
  • सिवान: किशुनबाड़ी और सिसवन के मोरवन गांव में खेती के दौरान 2 किसानों की जान गई।
  • बक्सर और रोहतास: बक्सर के नारायणपुर और रोहतास के सरांव रामगढ़ टोला में 1-1 किसान की मौत हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में 20, 21, 22 और 23 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में मध्यम से लेकर कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण और मध्य बिहार के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान सूबे के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

पटना में बादलों की आवाजाही और तेज हवा का दौर

राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटों में किशनगंज और पटना के कुछ हिस्सों में अति भारी बारिश दर्ज की गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 21, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

by UB India News
July 21, 2026
0

नीट (NEET) पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब और...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल के सभी सरकारी दफ्तरों में बांग्ला भाषा अनिवार्य……….

by UB India News
July 21, 2026
0

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की कि एक सितंबर 2026 से राज्य में सभी...

Next Post
बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend