ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

UB India News by UB India News
January 5, 2026
in पटना, बिहार
0
तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर भारी हंगामा हो रहा है। बिहार विधानसभा के चुनाव में करारी हार झेलने के बाद राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए ) की नई सरकार का उदय होते ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए विदेश दौरे पर रवाना हो गए। तेजस्वी यादव तो पहले भी कई बार विदेश यात्राओं पर गए हैं। अभी ऐसा क्या है कि उनकी ताजा विदेश यात्रा को लेकर सत्ता पक्ष उन पर लगातार हमले कर रहा है? कई सवाल हैं, जिनका जवाब तेजस्वी यादव ही नहीं, सरकार की ओर से भी दिए जाने की अपेक्षा की जा रही है।

तेजस्वी यादव की निजी विदेश यात्रा पर बीजेपी के नेता और बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार ने संदेह जताया है। उन्होंने तेजस्वी के विदेश प्रवास की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह सरकार तेजस्वी के परिवार की संपत्तियों की जांच कर रही है, उसी तरह उनकी विदेश यात्रा की भी गहरी जांच की जानी चाहिए। जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी तेजस्वी यादव की विधानसभा सत्र के दौरान अचानक विदेश यात्रा पर जाने पर आलोचना की है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

अपराधियों के साथ विदेश यात्रा?

करीब 10 दिन पहले इस मुद्दे पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी तेजस्वी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने तेजस्वी के परिवार के साथ विदेश यात्रा में दो अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही थी। नीरज कुमार ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी अपराधी रमीज नेमत खान और देव गुप्ता के साथ विदेश यात्रा पर गए थे। रमीज नेमत खान पर उत्तर प्रदेश में हत्या का आरोप था। देव गुप्ता के बारे में उन्होंने कहा था कि वे 100 इनामी अपराधियों की लिस्ट में शामिल हैं। देव गुप्ता 28 मामलों में आरोपी है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने डीजीपी को इस बारे में पत्र भी लिखा था।

यह तेजस्वी की पहली निजी विदेश यात्रा नहीं थी

तेजस्वी यादव पहली बार निजी विदेश यात्रा पर नहीं गए थे, वे इससे पहले कई बार परिवार के साथ विदेश यात्राएं कर चुके हैं। हालांकि उनकी पिछले कुछ सालों में हुईं विदेश यात्राएं चर्चा में रही हैं। चूंकि तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी सहित अन्य मामलों में आरोपी हैं, इसलिए उनकी किसी भी विदेश यात्रा के लिए अदालत की इजाजत जरूरी है। दिसंबर 2023 में जब वे बिहार के उप मुख्यमंत्री थे, तब वे विदेश यात्रा पर जाना चाहते थे। इसके लिए उन्हें दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ी थी। अदालत ने तेजस्वी को 6 से 18 जनवरी 2024 तक आधिकारिक दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाने की अनुमति दे दी थी। सितंबर 2024 में भी कोर्ट ने तेजस्वी यादव को सपरिवार दुबई जाने की इजाजत दी थी।

विदेश दौरे का इजाजत क्यों जरूरी?

संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार केंद्र या राज्य के किसी भी नेता प्रतिपक्ष या मंत्री को विदेश दौरे पर जाने से पहले, चाहे वह आधिकारिक दौरा हो या निजी यात्रा हो, सरकार से इजाजत लेना आवश्यक होता है। यह जनप्रतिनिधि सार्वजनिक पद पर होते हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षा भी दी जाती है। इनकी हर यात्रा की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को देना जरूरी है ताकि ‘येलो बुक’ प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। ‘येलो बुक’ में वीआईपी सुरक्षा से जुड़े दिशानिर्देश होते हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी विदेश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय और अन्य विभागों से राजनीतिक मंजूरी लेनी होती है। यही नहीं सांसद भी यदि किसी विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उनको इसकी जानकारी सरकार को देनी होती है।

नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही से मुंह मोड़ा

अब कई सवाल उठ रहे हैं जिनके कारण तेजस्वी यादव बीजेपी,जेडीयू सहित एनडीए के अन्य दलों के निशाने पर हैं। बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नई विधानसभा (बिहार की 18वीं विधानसभा) के गठन की प्रक्रिया के बीच ही विदेश क्यों चले गए, जबकि वे एक महत्वपूर्ण पद पर हैं? पहले सत्र में सदन में उनकी पूरे समय मौजूदगी अपेक्षित थी। वे उन सभी मतदाताओं, जिन्होंने उन्हें चुना और विपक्ष के विधायक दल के लिए जवाबदेह हैं, जिन्होंने उन्हें इस पद पर पहुंचाया।

क्या तेजस्वी ने विदेश यात्रा के लिए ली थी मंजूरी?

तेजस्वी यादव ने क्या नीतीश कुमार की सरकार, विदेश मंत्रालय या अदालत से विदेश यात्रा के लिए मंजूरी ली थी? यदि सरकार से मंजूरी नहीं ली थी तो नीतीश सरकार और बीजेपी, जेडीयू के नेता यह स्पष्ट करें। वे तेजस्वी पर आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन यह साफ नहीं कर रहे हैं कि उन्होंने सरकार की सहमति से यह यात्रा की या असहमति के बावजूद चले गए। सत्ता पक्ष यदि यह तथ्य उजागर नहीं कर रहा तो तेजस्वी की पार्टी आरजेडी भी इस पर खामोश क्यों है? उसकी खामोशी ही संदेह को जन्म देने वाली है। सवाल यह भी है कि तेजस्वी पर क्या मौजूदा समय में विदेश यात्रा के लिए अदालत से इजाजत लेने की अनिवार्यता नहीं है? जो भी स्थिति हो, इसे स्पष्ट किया जाना जरूरी है।

तेजस्वी को देने होंगे सवालों के जवाब

तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को लेकर गंभीर सवाल उन दो लोगों को लेकर है जो उनके साथ गए थे। यानी रमीज खान और देव गुप्ता। आपरधिक पृष्ठभूमि के लोगों का तेजस्वी यादव की परिवार के साथ निजी यात्रा में शामिल होना गंभीर मामला है। यह आरोप साबित होने पर उनकी छवि पर धब्बा लगेगा। अब तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से लौट आए हैं। बेहतर होगा कि वे अब अपनी यात्रा से जुड़े उन सभी तथ्यों को सार्वजनिक करें जिनको लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि वे खामोश बने रहे तो वे संदेह के घेरे में बने रहेंगे और एनडीए के निशाने पर भी बने रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
अब उनलोगों का यहां गुजारा नहीं…………..

अब उनलोगों का यहां गुजारा नहीं..............

सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन……….

सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend