ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब उनलोगों का यहां गुजारा नहीं…………..

UB India News by UB India News
January 5, 2026
in पटना, भाजपा
0
अब उनलोगों का यहां गुजारा नहीं…………..

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने कभी कहा था कि बिजली आएगी तो करंट आ जाएगा और कानून-व्यवस्था अपराधियों के हाथ में होगी. नित्यानंद राय ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद अब इन लोगों का कोई गुजारा नहीं है, इसलिए विदेश चले गए हैं. उन्हें खुद भी लग गया है कि बिहार में अब इनके लिए कुछ होने वाला नहीं है.
नित्यानंद राय ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि तेजस्वी यादव वापस आने वाले हैं, लेकिन आने से भी अब कुछ नहीं होने वाला. उन्होंने सवाल उठाया कि आकर आखिर वे क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि यही वे लोग हैं जो कभी शिक्षा को लेकर कहते थे कि चरवाहा विद्यालय में पढ़ाई होगी. बिहार की जनता ने ऐसे बयानों और नीतियों को नकारते हुए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है और अब जनता का भरोसा पूरी तरह एनडीए के साथ है.
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
प्रियंका गांधी को कांग्रेस की पांच राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने के सवाल पर नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं बचा है. कोई कुछ भी कर ले, कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और उसका पूरी तरह सफाया हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि देश की राजनीति में अब कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई है और जनता लगातार उसे नकार रही है. बता दें, तेजस्वी यादव बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद से ही विदेश दौरे पर हैं. उनके विदेश दौरे को लेकर न सिर्फ सत्ता पक्ष बल्कि महागठबंधन की अहम सहयोगी दल कांग्रेस भी सवाल उठा रही है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन……….

सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन..........

क्या तेजस्वी यादव संगठन में कर सकते हैं बड़े बदलाव !

क्या तेजस्वी यादव संगठन में कर सकते हैं बड़े बदलाव !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend