ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में 10 घंटे से लगातार बारिश से शहर के कई इलाकें डूबे ,ट्रैक पर ट्रेनें रुकीं, रोड पर गाड़ियां फंसी………….

UB India News by UB India News
July 29, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, पटना, पर्यावरण
0
पटना में 10 घंटे से लगातार बारिश से शहर के कई इलाकें डूबे ,ट्रैक पर ट्रेनें रुकीं, रोड पर गाड़ियां फंसी………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में 10 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के बाहर 2 फीट पानी भरा हुआ है। पटना जंक्शन में ट्रैक डूब चुके हैं। खेतान मार्केट और राजधानी मार्केट में 3 से 4 फीट पानी भर चुका है। लोगों के घरों में भी पानी घुस चुका है. गली-मोहल्ले, मुख्य सड़क सबकुछ डूबा हुआ है. पटना जंक्शन से लेकर डाकबंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, कंकड़बाग सहित अधिकांश इलाका डूबा हुआ है.  कंकड़बाग और पटना सिटी के कई इलाकों में भी पानी घुस गया है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। घर के बाहर 4 फीट तक पानी लगा हुआ है। कई जगहों पर तो घरों के अंदर पानी घुस चुका है। सामान पानी में तैर रहा है।

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना में रविवार पूरी रात हुई बारिश हालत बिगड़ गए हैं। पटना जंक्शन में रेलवे ट्रैक डूब गए हैं। स्टेशन के बाहर 2 फीट पानी भर गया है। कंकड़बाग और पटना सिटी में भी ऐसे ही हालात हैं। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के बाहर भी पानी भरा हुआ है। डाकबंगला चौराहे पर भी पानी भरा हुआ है। बारिश की वजह से पटना के कुछ प्राइवेट स्कूल आज बंद हैं। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को राज्य के 27 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इन जिलों में बारिश और गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

सोमवार को भी बारिश हो रही है। पटना जंक्शन में रेलवे ट्रैक डूब गए हैं। जिसके कारण कई ट्रेनें फंसी हुई है। खास कर पटना-गया लाइन की पैसेंजर ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर रुकी हुई है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इधर, पटना स्टेशन के बाहर 2 फीट पानी भर गया है। कंकड़बाग और पटना सिटी में भी ऐसे ही हालात हैं। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के बाहर भी पानी भरा हुआ है। डाकबंगला चौराहे पर भी पानी भरा हुआ है। बारिश की वजह से पटना के कुछ प्राइवेट स्कूल आज बंद हैं। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कटिहार दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाएगा।

पटना में देर रात से ही मूसलधार बारिश हो रही है. यह रुकने का नाम नहीं ले रही है. बारिश की रफ्तार बहुत तेज है साथ ही बिना रुके कई घंटों से लगातार हो रही है. इस वर्षा ने शहर को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने पहले ही भारी वर्षा की चेतावनी दी थी, जो अब हकीकत बन चुकी है. सोमवार होने की वजह से ऑफिस, स्कूल, कोचिंग जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह है कि रात को जब लोग सो रहे थे तब सबकुछ ठीक थे जब उठे तो बेड के नीचे पानी भरा हुआ मिला. घर का पूरा सामान तैरता हुआ दिखाई दिया. किचन, बेडरूम और बाथरूम तक जलमग्न हो गए हैं.

पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, राजीव नगर, बाजार समिति, किदवईपुरी जैसे इलाके जलजमाव की चपेट में हैं. ये सभी पटना के व्यस्तम जगहों में से एक है. कई सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है. जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है सड़को पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनती जा रही है.

हालांकि, तेज बरसात में भी नगर निगम टीम जलनिकासी में जूटी हुई है. जहां भी जलनिकासी की समस्या है उसे न्यूनतम समय में दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. आमजनों से अनुरोध है कि जलनिकासी के लिए निगम को 155304 पर संपर्क करें.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

बजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 260 अंक टूटा, निफ्टी 24,800 के नीचे फिसला

मौलाना साजिद रशीदी द्वारा डिंपल यादव पर टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू ,बीजेपी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन …….

मौलाना साजिद रशीदी द्वारा डिंपल यादव पर टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू ,बीजेपी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend