ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 260 अंक टूटा, निफ्टी 24,800 के नीचे फिसला

UB India News by UB India News
July 29, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर 261.25 अंक की गिरावट के साथ 81,201.84 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 70.4 अंक की गिरावट के साथ 24,766.60 पर ट्रेड करता दिखा। सोमवार के कारोबार में निफ्टी पर मिश्रित रुझान देखने को मिला। टाटा मोटर्स, सिप्ला, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों ने मजबूती दिखाई और प्रमुख लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल रहे।

इन दिग्गज शेयरों में गिरावट 

वहीं दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, जियो फाइनेंशियल, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टाइटन कंपनी जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ये प्रमुख नुकसान में रहे। सेक्टरों पर नजर डालें तो रियल्टी इंडेक्स में 2 प्रतिशत, प्राइवेट बैंक में 1 प्रतिशत, आईटी और बैंक में 0.5-0.5 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि ऑटो, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक में 0.5-0.5 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

भारतीय रुपया 9 पैसे मजबूत

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते भारतीय रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 86.43 पर पहुंच गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, हालांकि, भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ वार्ता की अनिश्चितता के कारण रुपये की तेजी सीमित रही। फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बनी हुई है, जिससे अमेरिकी मुद्रा को सपोर्ट मिला हुआ है।

व्यापार समझौतों से मिलने वाला समर्थन विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने की वजह से कमजोर पड़ गया। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया सकारात्मक रुख के साथ खुला और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 86.43 के स्तर को छू लिया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 9 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा है कि नकारात्मक खबरों और संकेतों के चलते निफ्टी एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है और बाजार की धारणा लगातार नकारात्मक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि जापान और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार समझौते, जो पहले मुश्किल माने जा रहे थे, हो चुके हैं, लेकिन भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, जिसकी काफी उम्मीद की जा रही थी, अब भी अधर में लटका हुआ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
मौलाना साजिद रशीदी द्वारा डिंपल यादव पर टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू ,बीजेपी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन …….

मौलाना साजिद रशीदी द्वारा डिंपल यादव पर टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू ,बीजेपी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन .......

जब वापस लौटूंगा तो बात करूंगा- कांग्रेस के अपने सहयोगियों के तंज पर शशि थरूर का जवाब

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में शामिल होंगे शशि थरूर; क्या कांग्रेस देगी मौका?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend