ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में शामिल होंगे शशि थरूर; क्या कांग्रेस देगी मौका?

UB India News by UB India News
July 29, 2025
in खास खबर
0
जब वापस लौटूंगा तो बात करूंगा- कांग्रेस के अपने सहयोगियों के तंज पर शशि थरूर का जवाब

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली 16 घंटे की मैराथन चर्चा से पहले कांग्रेस पार्टी में आंतरिक तनाव की खबरें सुर्खियों में हैं. विशेष रूप से यह सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर इस बहस में हिस्सा लेंगे. सूत्रों के अनुसार थरूर के केंद्र सरकार के प्रति समर्थन और उनकी कुछ टिप्पणियों ने पार्टी नेतृत्व के साथ उनके रिश्तों में खटास पैदा की है, जिसके चलते उनके इस बहस में बोलने की संभावना कम है.

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि यह भारत की आतंकवाद के खिलाफ नई नीति को दर्शाता है.
शशि थरूर ने इस ऑपरेशन की सराहना करते हुए इसे सटीक और सुनियोजित बताया था. उन्होंने इसके लिए मोदी सरकार की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि यह बहुत अच्छी तरह से किया गया. भारत ने वैध लक्ष्यों को निशाना बनाया. उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस की आधिकारिक रुख से अलग थी, क्योंकि पार्टी ने खुफिया विफलताओं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के दावों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई थी.
कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन दिन के लिए संसद में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया है और बहस में गौरव गोगोई को विपक्ष की ओर से नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है. सूत्रों के अनुसार थरूर ने कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) कार्यालय को इस बहस में बोलने के लिए अपना नाम नहीं भेजा. पार्टी नेतृत्व ने उनसे संपर्क कर पूछा था कि क्या वह बोलना चाहते हैं, लेकिन थरूर ने मना कर दिया.
थरूर की सरकार के प्रति समर्थन की वजह से पार्टी के भीतर पहले से ही तनाव है. मई 2025 में केंद्र सरकार ने थरूर को ऑपरेशन सिंदूर के बाद वैश्विक मंचों पर भारत का पक्ष रखने के लिए सात-सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए चुना था, जिसके लिए कांग्रेस ने चार अन्य नेताओं के नाम सुझाए थे. इस फैसले पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी और जयराम रमेश ने टिप्पणी की थी कि कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन-आसमान का अंतर है.

थरूर ने हाल ही में आपातकाल (1975) और इंदिरा गांधी की आलोचना करने वाले एक लेख के लिए भी पार्टी के कुछ नेताओं का गुस्सा झेला था. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा और गतिशीलता की तारीफ की थी, जिसे पार्टी ने असहजता के साथ देखा. कांग्रेस की रणनीति इस बहस में खुफिया विफलताओं और ट्रंप के दावों पर सरकार को घेरने की है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष की अगुवाई करेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर सरकार का पक्ष रखेंगे.

UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
दिल्ली हाईकोर्ट से पी चिदंबरम को बड़ी राहत

'पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दे दी क्लीन चिट...', चिदंबरम के बयान पर मचा सियासी घमासान.....

कानून मंत्रालय से हटाए गए किरेन रिजिजू, अर्जुन मेघवाल को जिम्‍मेदारी

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले किरेन रिजिजू का विपक्ष को मैसेज .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend