ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार शिक्षा विभाग में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा !

UB India News by UB India News
May 22, 2025
in TAZA KHABR, पटना, बिहार, शिक्षा
0
स्कूल की छुट्टियों में कटौती पर विरोध के बाद बैकफुट पर नीतीश सरकार, वापस लिया आदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार शिक्षा विभाग में एक बार फिर से बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है. दरअसल बिहार के मोतिहारी जिले में फर्जी पत्र का खेल उजागर होते ही हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा मोतिहारी कार्यालय में कार्यालय में फर्जी पत्र और तारीख के सहारे करोड़ों की राशि निकालने की बड़ी साजिश पकड़ी गई है. मोतिहारी शिक्षा विभाग में फर्जी चिट्ठी के जरिए करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया है. वहीं पुलिस शिक्ष विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि सहायक अभियंता हैदर अली ने 17 मई 2025 को पत्र संख्या 2261 से उप प्रबंधक तकनीकी, बीएसईआईडीसी को पत्र भेजा था. इसमें लिखा गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत सभी असैनिक योजनाओं का भुगतान किया जाना है. इसके साथ एजेंसीवार 106 की सूची भी भेजी गई. दरअसल इस पत्र में 6 करोड़ से अधिक रुपए की राशि भुगतान की बात कही गई.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

जानें क्या है पूरा मामला?

यह पत्र उसी दिन यानी 17 मई को उप प्रबंधक तकनीकी पूर्वी चंपारण कार्यालय में रिसीव भी करा दिया गया. लेकिन, इसी पत्रांक 2261 से एक दिन पहले यानी 16 मई को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा पूर्वी चंपारण ने सभी प्रधानाध्यापकों को चिट्ठी भेजी थी. उस पत्र में मशाल-2024 के तहत संकुल स्तरीय प्रतियोगिता की बैठक में भाग लेने की बात लिखी गई थी. यानी एक ही पत्रांक से दो अलग-अलग तारीखों पर दो अलग विषयों पर पत्र जारी किए गए. इससे साफ है कि सहायक अभियंता ने फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि निकालने की कोशिश की.

शिक्षा विभाग में पहले भी किया गया था ‘खेल’

समग्र शिक्षा पूर्वी चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें, लगातार मोतिहारी का शिक्षा विभाग विवादों के घेरे में है. मोतिहारी के DEO संजीव कुमार पर भी विभागीय तलवार चल रही है. लेकिन जिस तरह से फर्जी लेटर का खेल मोतिहारी में जारी है, अधिकारी ठेकेदार से मिलकर पैसों के खेल में अहम किरदार निभा रहे हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि इस फर्जी लेटर के खेल में कोई बड़ी कार्रवाई होती है या यूं ही लीपापोती करके मामले को सलटाया जाता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली थावे जंक्शन सहित 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन ………….

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली थावे जंक्शन सहित 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन .............

दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार आएंगे रेल मंत्री

दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार आएंगे रेल मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend