ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक जारी , शाह के सामने स्पेशल स्टेटस का मुद्दा उठा सकते हैं नीतीश

UB India News by UB India News
December 10, 2023
in पटना, बिहार
0
पटना में आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक जारी , शाह के सामने स्पेशल स्टेटस का मुद्दा उठा सकते हैं नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री भी भाग लेंगे।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठा सकते हैं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिहार के अलावा झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल है। बताया जाता है कि इन राज्यों में पूंजी के निवेश को आकर्षित करने, खेती-किसानी की दशा में सुधार, पड़ोसी देशों के साथ जुड़ी सीमा क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के निर्माण, राज्यों के बीच समन्वय, लंबित मामलों के निबटारे, नक्सलवाद के उन्मूलन को लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

विशेष राज्य का दर्जा और कोसी हाई डैम का मामला

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठने की पूरी संभावना है। भाजपा से अलग होने के बाद जदयू इस मांग को जोरदार ढंग से उठाने का मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसे लेकर अभियान चलाने की घोषणा कर चुके हैं।

हालांकि, केंद्र सरकार इस मांग को पूरी तरह नकार चुकी है। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई जाएगी। एक बड़ा मसला कोसी हाई डैम का है। इसके बनने से बिहार को बाढ़ के कहर से मुक्ति मिलेगी। ये मामला भी उठाया जाएगा।

क्यों अहम है EZC Meeting
राज्यों की ओर से प्रस्तावित मुद्दों को संबंधित क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति के समक्ष चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाता है।
जिन मुद्दों का राज्यों के बीच आपसी सहमति से समाधान नहीं निकल पाता है, उन्हें क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लाया जाता है।
साल 2014 से अब तक पिछले 9 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों की कुल 55 बैठकें हुई, स्थायी समितियों की 29 बैठक भी शामिल है।
क्षेत्रीय परिषदों की भूमिका सलाहकार के रूप में होती है, इसके बावजूद पिछले कुछ वर्षों में ये परिषदें काफी अहम भूमिका निभा रही।
विभिन्न क्षेत्रों में आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देने में क्षेत्रीय परिषदों का महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिल रहा है।
क्षेत्रीय परिषदें व्यापक मुद्दों पर चर्चा करती हैं, जिनमें खनन, कुछ मदों में केंद्रीय आर्थिक सहायता और बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।
भूमि अधिग्रहण और भूमि स्थानांतरण, जल बंटवारा, डीबीटी स्कीम का कार्यान्वयन समेत अन्य मुद्दें भी एजेंडा में शामिल रहता है।

नीतीश कुमार EZC के उपाध्यक्ष
EZC Meeting की मीटिंग में राज्य सरकारों के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे। राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 की धारा 15-22 के तहत साल 1957 में 5 क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री इन पांचों क्षेत्रीय परिषदों के अध्यक्ष हैं।

इसमें शामिल राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक इसके सदस्य हैं। जिनमें से एक मुख्यमंत्री हर साल उपाध्यक्ष होते हैं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपाध्यक्ष हैं। राज्यपाल की ओर से दो मंत्रियों को भी परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया जाता है। क्षेत्रीय परिषदों ने मुख्य सचिवों के स्तर पर एक स्थायी समिति का भी गठन किया है।

गठबंधन टूटने के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे अमित शाह-नीतीश कुमार

गठबंधन टूटने के बाद पटना में रविवार को पहली बार अमित शाह और नीतीश कुमार एक साथ एक मंच पर बैठेंगे और कई मुद्दों पर बात करेंगे. दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल रविवार को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.

इसी बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो रहे हैं. बैठक में बंगाल, उड़ीसा और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल होना था लेकिन वो बैठक में नहीं शामिल हो रहे हैं. उनकी जगह उन राज्यों के वित्त मंत्री और प्रतिनिधि मंडल शामिल हो रहा है. जाहिर है बैठक तो उन राज्यों के लिए महत्वपूर्ण है ही जो शामिल हो रहे हैं लेकिन सबसे ज़्यादा निगाहें बिहार की टिकी हुई क्योंकि अमित शाह और नीतीश कुमार जब बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में आमने-सामने होंगे तो नजरें दोनों पर ही टिकी हुई रहेंगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं

फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं

बिहार में कुछ क्षेत्रीय पार्टी सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है

तुम भागते-भागते थक जाओगे, लेकिन कानून तुम्हें नहीं छोड़ेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend