ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तुम भागते-भागते थक जाओगे, लेकिन कानून तुम्हें नहीं छोड़ेगा

UB India News by UB India News
December 10, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
बिहार में कुछ क्षेत्रीय पार्टी सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ आयकर विभाग के छापों के दौरान करोड़ों रुपये की बरामदगी के मामले में भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है. अब भारत की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी में से एक के केंद्र में कांग्रेस और उसके झारखंड के सांसद धीरज साहू की आलोचना करने में भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी आज अपनी पार्टी के सहयोगियों में शुमार हो गए. ओडिशा स्थित शराब फैक्‍ट्री और झारखंड व बंगाल में इससे जुड़ी संस्थाओं के कार्यालयों पर छापे के दौरान 290 करोड़ रुपये से ऊपर की नकदी जब्त हो चुकी है. एक्स पर एक पोस्ट में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जवाब तो देना होगा…

“लूटा गया एक-एक पैसा वापस करना होगा”
जेपी नड्डा ने पोस्‍ट में लिखा, “बंधु, आपको और आपके नेता राहुल गांधी दोनों को जवाब देना होगा. यह नया भारत है. यहां पर राजपरिवार के नाम पर जनता से शोषण करने नहीं दिया जाएगा. तुम भागते-भागते थक जाओगे, लेकिन कानून तुम्हें नहीं छोड़ेगा.”
उन्होंने तीखे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी जी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी हैं. जनता से लूटा गया एक-एक पैसा वापस करना होगा.”

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

कांग्रेस ने बनाई साहू से दूरी
बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर आयकर छापे आज पांचवें दिन भी जारी हैं. धीरज साहू से जुड़ी बौध डिस्टिलरीज के परिसर में आज और अधिक नकदी गिनने वाली मशीनें लाई गईं. इससे पहले, अधिकारियों ने झारखंड में सांसदों के आवासों पर छापेमारी की थी. भारत की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी में से एक बताए जा रहे मामले में भारी मात्रा में नकदी बरामद होने पर भारी आलोचना का सामना करते हुए, कांग्रेस ने शनिवार को साहू से दूरी बना ली और कहा कि यह पैसा किसी भी तरह से पार्टी से जुड़ा नहीं है और सांसद को नकदी और उसके स्रोत पर स्पष्टीकरण देना चाहिए.

एक्स पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सांसद धीरज साहू के व्यवसायों से कोई लेना-देना नहीं है. केवल वह ही बता सकते हैं. और और उन्हें यह स्पष्ट करना भी चाहिए कि कैसे आयकर अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में नकद बरामद किया जा रहा है.”

पीएम मोदी ने भी साधा कांग्रेस पर निशाना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में कांग्रेस पर कटाक्ष किया और लिखा- “देश के लोगों को नोटों के इन ढेर को देखना चाहिए और फिर अपने नेताओं के ईमानदार ‘भाषणों’ को सुनना चाहिए… जो कुछ भी जनता से लूटा गया है, एक-एक पैसा लौटाना होगा. ये मोदी की गारंटी है.”

भाजपा ने वसूली को लेकर कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी पर सवाल उठाया और कहा कि गांधी परिवार को उस नेता का नाम उजागर करना चाहिए, जिसके लिए राज्यसभा सांसद “एटीएम” के रूप में काम कर रहे थे.
भाजपा की ओडिशा इकाई ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच की मांग की है और सत्तारूढ़ बीजद से स्पष्टीकरण मांगा है. पार्टी प्रवक्ता मनोज महापात्र ने राज्य की एक महिला मंत्री की छापेमारी में शामिल शराब व्यापारियों में से एक के साथ मंच साझा करते हुए तस्वीरें दिखाईं.
उन्होंने कहा कि यह कर चोरी स्थानीय नेताओं और राज्य सरकार के सक्रिय समर्थन और संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकती थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे?: गिरिराज सिंह

धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे?: गिरिराज सिंह

छत्तीसगढ़ में आज हो जाएगा मुख्यमंत्री के नाम का फैसला

छत्तीसगढ़ में आज हो जाएगा मुख्यमंत्री के नाम का फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend