ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं

UB India News by UB India News
December 11, 2023
in खास खबर, राजनीति
0
फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फिलिस्तीन के विदेश मंत्री मोहम्मद शतयेह से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे से संपर्क में रहने और बातचीत करते रहने का वादा किया है। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्होंने फिलिस्तीन के विदेश मंत्री से कहा है कि फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

दोनों ने गाजा और वेस्ट बैंक के हालातों पर भी चर्चा की है। दूसरी तरफ इजराइल का कहना है कि हमास आतंकी जरूरत का सामान गाजा के लोगों तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं। वो खाना चुरा रहे हैं। जरूरत का सामान लेने पहुंचे लोगों से मारपीट करने के बाद आतंकी ये सामान लेकर भाग रहे हैं।

RELATED POSTS

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

इजराइली सेना ने इसका एक वीडियो जारी किया है। इसमें हमास आतंकी राहत सामग्री चोरी करते दिख रहे हैं। सेना ने वीडियो के साथ लिखा- गाजा के लोगों की जरूरतों से ज्यादा जरूरी आतंकवादियों की जरूरतें हैं।

भारत का स्टैंड एक अलग और आजाद फिलिस्तीन की मांग है। यह अब तक बरकरार है।
भारत का स्टैंड एक अलग और आजाद फिलिस्तीन की मांग है। यह अब तक बरकरार है।

गाजा में आधी आबादी भूखी
वहीं, गाजा की आधी आबादी यानी करीब 10 लाख लोगों के पास खाने को कुछ नहीं बचा है। UN के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के मुताबिक गाजा की आबादी भूखी मर रही है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के डिप्टी डायरेक्टर कार्ल स्काउ ने कहा है कि वो इतने सामान का प्रबंध कर रहे हैं जिससे एक महीने के लिए गाजा के 10 लाख लोगों की भूख मिटाई जा सके।

वहीं, गाजा में इजराइल-हमास जंग लगभग 2 महीने और चलेगी। इजराइल की ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी ने इजराइली अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस दौरान कोई सीजफायर नहीं होगी। हालांकि, इजराइल बंधकों को छुड़ाने की डील के लिए कोशिशें जारी रखेगा। वहीं, कतरी मीडिया अलजजीरा के मुताबिक खान युनिस में इजराइल की बमबारी से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।

बाइडेन ने इजराइल को मदद देने की जिद पूरी की
अमेरिकी सरकार सीधे जंग में न उतरकर हथियार देकर इजराइल की मदद कर रही है। शनिवार को UNSC में सीजफायर के प्रस्ताव पर वीटो करने के बाद बाइडेन प्रशासन ने रविवार को अमेरिकी कांग्रेस की इजाजत लिए बगैर एक बिल पास कर दिया। इस बिल का मकसद गाजा में जंग लड़ रहे इजराइली टैंकों के लिए 13 हजार गोला-बारूद देना है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन प्रशासन ने बिल पास करने आपातकाल प्रावधानों का इस्तेमाल किया। दरअसल, सरकार को डर था कि कांग्रेस बिल पास होने से रोक देगी। इसकी वजह ये है कि अमेरिका पहले ही इजराइल के लिए 110.5 बिलियन डॉलर यानी लगभग 91 लाख करोड़ रुपए की मदद का बिल पास कर चुका है। 13 हजार गोला बारूद उस मदद से हटकर हैं। हालांकि, इजराइल ने अमेरिका से 45 हजार रुपए के गोला-बारूदों की मांग की है।

खिलौनों में हथियार छिपा रहा हमास
इजराइली सेना ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि हमास के लड़ाकों ने बच्चों के खिलौनों का इस्तेमाल हथियार छुपाने के लिए किया।

IDF की तरफ से जारी किए वीडियो में एक सैनिक टेडी बियर फाड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें से वो एक गन निकालता है। IDF ने ये दावा भी किया था कि हमास गाजा में UN के स्कूल से उन पर गोलीबारी कर रहा है।

अमेरिकी वीटो से अरब देश नाराज
UNSC में गाजा में सीजफायर के प्रस्ताव के खिलाफ वीटो पावर का इस्तेमाल करने से अरब देश नाराज हैं।सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अमेरिका अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकामयाब रहा है।

उन्होंने कहा एक पक्ष है जिसे सीजफायर गंदा शब्द लगता है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं ऐसा क्यों है। वहीं ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि US के सीजफायर को रोकने से मिडिल ईस्ट में बड़े धमाके होंगे।

दूसरी तरफ यमन के हूती विद्रोहियों ने ऐलान किया है कि वो अब से इजराइल जाने वाले सभी जहाजों पर हमला करेंगे चाहे उनका मालिक कोई भी देश हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
July 31, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
बिहार में कुछ क्षेत्रीय पार्टी सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है

तुम भागते-भागते थक जाओगे, लेकिन कानून तुम्हें नहीं छोड़ेगा

धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे?: गिरिराज सिंह

धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे?: गिरिराज सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend