ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कॉप-28: दुबई में पीएम मोदी का बेहद व्यस्त कार्यक्रम, 21 घंटे में 7 द्विपक्षीय बैठक और देंगे 4 भाषण

UB India News by UB India News
December 1, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
कॉप-28: दुबई में पीएम मोदी का बेहद व्यस्त कार्यक्रम, 21 घंटे में 7 द्विपक्षीय बैठक और देंगे 4 भाषण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात दुबई पहुंच गए। यहां यूएई के उप प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर उनका गले मिलकर स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी जब होटल पहुंचे तो वहां उनकी एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय मौजूद थे। यहां प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी सभी का अभिवादन किया। पीएम मोदी कॉप 28 में हिस्सा लेने के लिए यूएई आए हुए हैं। इस दौरान उनका बेहद व्यस्त कार्यक्रम है। वे 7 राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वहीं 4 भाषण देंगे। जानिए डिटेल।

Delighted to meet His Majesty @KingAbdullahII of Jordan at COP-28. Our discussions were enriching and reflective of our nations' deep-rooted friendship. Looking forward to strengthening our ties further. pic.twitter.com/kOt2DuJmHI

— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2023

RELATED POSTS

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुबई में करीब 21 घंटे के अपने प्रवास के दौरान सात द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे, चार भाषण देंगे और जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यक्रमों में दो विशेष पहलों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व के कई नेताओं के साथ उनके अनौपचारिक बैठकें करने की संभावना है।

जलवायु परिवर्तन पर इस समिट में होगा मंथन

मोदी जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र के ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज’ के दौरान शुक्रवार को विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसे सीओपी28 के नाम से जाना जाता है। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए विश्व के कई नेता जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं।

विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन सीओपी28 की उच्च-स्तरीय बैठक है। प्रधानमंत्री का तीन अन्य उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। सीओपी28 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक हो रहा है।

प्रवा​सी भारतीयों के भव्य स्वागत पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने लोगों के उत्साह और प्रेम पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ‘उनका समर्थन और उत्साह हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण है। दुबई में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हूं।’

देर रात दुबई के अल मकतूम एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी इस समेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे और भारतीय समय के अनुसार देर रात दुबई में अल मकतूम हवाई अड्डा पहुंचे, जहां उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया।

It's always refreshing to exchange ideas with my friend Mark Rutte of Netherlands. @MinPres pic.twitter.com/3v2HbiutiX

— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

by UB India News
July 19, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9...

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !……………………..

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !……………………..

by UB India News
July 20, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. रविवार (19 जुलाई) तड़के अमेरिका ने लगातार 8वीं रात ईरान पर हवाई...

Next Post
इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने के बाद गाजा पर फिर शुरू की बमबारी

इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने के बाद गाजा पर फिर शुरू की बमबारी

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend