ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की सत्ताधारी महागठबंधन में क्या सबकुछ ठीक है?

UB India News by UB India News
November 30, 2023
in खास खबर, पटना, राजद
0
बिहार की सत्ताधारी महागठबंधन में क्या सबकुछ ठीक है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की है। उन्होंने दो टूक कहा कि नीतीश कुमार को चुनौती देने वाला कोई नहीं है। आरजेडी अध्यक्ष ने ये बातें दिल्ली से पटना लौटने के दौरान कही। हाल के दिनों में सीएम नीतीश पर बीजेपी समेत दूसरी विपक्षी पार्टियां जिस तरह से हमलावर हैं, ऐसे में लालू यादव ढाल बनकर सामने आते दिखे हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। यही नहीं उन्होंने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि हमें अच्छी रिपोर्ट मिल रही, पांचों राज्यों में INDIA गठबंधन जीतने जा रहा है।

‘नीतीश को चुनौती देने वाला कोई नहीं’
लालू यादव बुधवार को दिल्ली से पटना लौट आए। इस दौरान दिल्ली से जब वो पटना की फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए मौजूदा सियासी हालात पर बात की। बिहार में बीजेपी नेताओं की ओर से सीएम नीतीश पर लगाए गए आरोपों के बारे में आरजेडी मुखिया से सवाल किया गया। इसी पर रिएक्ट करते हुए लालू यादव ने कहा कि वो लोग बकवास करते हैं। क्या नीतीश को कोई चुनौती देने वाला है?

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

लालू ने क्यों की नीतीश की तारीफ समझिए
‘नीतीश के सामने चुनौती देने वाला कोई नहीं है’ आरजेडी मुखिया ने इस कमेंट के जरिए एक तरह से जेडीयू नेता पर अपना भरोसा और मजबूत किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि नीतीश के सामने चुनौती देने वाला कोई नहीं है। एक तरह से लालू ने बीजेपी को सीधा मैसेज देने की कोशिश की है कि बिहार में महागठबंधन पूरी तरह मजबूत है। कहीं कोई विवाद की गुंजाइश नहीं है।

पीएम मोदी पर आरजेडी मुखिया का अटैक
लालू यादव ने यह भी कहा कि उत्तराखंड सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोई भूमिका नहीं थी। पटना एयरपोर्ट पर जब लालू से पूछा गया कि उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने पर राजनीति हो रही और इसका श्रेय पीएम मोदी को दिया जा रहा। इस पर उन्होंने कहा कि रेस्क्यू के लिए विदेशों से लोगों को बुलाया गया था। पीएम मोदी ने क्या किया?

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर क्या बोले लालू जानिए
इसी दौरान लालू यादव ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने जा रहा है। हमें अच्छी रिपोर्ट मिल रही है और हम सभी चुनाव जीतेंगे। पीएम मोदी का खेल अब खत्म हो गया है। इस बीच, आरजेडी ने आगामी संसदीय चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए गुरुवार को अपने सभी प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बंगले पर बैठक में सभी राष्ट्रीय, राज्य और जिला प्रवक्ताओं को टिप्स मिलेंगे। बैठक में हमारी महागठबंधन सरकार की ओर से किए गए कार्यों और मोदी सरकार के पूरे नहीं किए गए वादों पर चर्चा की जाएगी।

लालू ने कसा तंज

प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मोदी किस श्रेय के पात्र हैं? बचाव में इतना समय लगा। पूरे देश के साथ-साथ विदेश से भी लोगों को बुलाना पड़ा। एक सप्ताह के बाद दिल्ली से लौटने पर राजद सुप्रीमो पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे बृहस्पतिवार को होने वाले रोजगार मेले के बारे में पूछा गया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में भर्ती किए गए 50,000 कर्मियों नियुक्ति पत्र देंगे, तो उन्होंने कहा, ” हमारा नकल उतार रहे हैं।

लालू ने किया सियासी हमला

उन्होंने पिछले एक साल में बिहार में चलाए गए बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान का जिक्र करते यह टिप्पणी की है। उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरियां देने के वादा किया है। प्रसाद ने विपक्षी दलों के “इंडिया” गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। लालू यादव ने तंज भरे अंदाज में कई राजनीतिक सवालों के जवाब दिए। लालू यादव के इस बयान पर बीजेपी की ओर से पलटवार होने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि लालू के इस बयान का जवाब बीजेपी जरूर देगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

by UB India News
July 20, 2026
0

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर विरोध कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को स्वास्थ्य...

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

by UB India News
July 20, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर बिहार में भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। किशनगंज में...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन...

दिल तो बच्चा है जी…  जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

दिल तो बच्चा है जी… जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की....

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

Next Post
अमेरिका ने भारत पर लगाया गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप!

खालिस्तानी आतंकी पन्नू को मारने की किसने रची साजिश? कौन है निखिल गुप्ता?

उत्तरकाशी में मशीन पर भारी पड़ा इंसान का हौसला , सफल रेस्क्यू पर ​विदेशी मीडिया बना मुरीद

उत्तरकाशी सुरंग हादसे ने खोल दी पोल, क्या अब ये सवाल हल होंगे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend