ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खालिस्तानी आतंकी पन्नू को मारने की किसने रची साजिश? कौन है निखिल गुप्ता?

UB India News by UB India News
December 1, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिका ने भारत पर लगाया गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खालिस्तानी आतंकी और जस्टिस फॉर सिख संगठन का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर अब कनाडा के बाद अमेरिका में भारत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अमेरिकी पुलिस ने आतंकवादी पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने के मामले में भारतीय मूल के निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है. न्यूयॉर्क में अमेरिकी वकील डेमियन विलियम्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘प्रतिवादी ने भारत से न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची, जो सार्वजनिक रूप से सिखों के लिए एक अलग देश की वकालत करता है.’ इस पूरे बयान में पन्नू का नाम कहीं नहीं लिखा हुआ था.

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने इस पूरे मामले को लेकर प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि हत्या की साजिश के लिए एक अज्ञात भारतीय सरकारी अधिकारी द्वारा भर्ती किए जाने से पहले निखिल गुप्ता नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी किया करता था. प्रेस रिलीज में बताया गया है कि 52 वर्षीय निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका और चेक रिपब्लिक के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत गुप्ता को इसी साल साल 30 जून को चेक रिपब्लिक के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था.

RELATED POSTS

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

अमेरिकी दस्तावेज में एक भारतीय सरकार के अधिकारी का नाम भी है. लेकिन पूरे डॉक्यूमेंट में सरकारी अधिकारी को CC-1 के नाम से संबधित किया गया है. अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि सीसी-1 भारत और अन्य जगहों पर निखिल गुप्ता सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर अमेरिकी धरती पर एक वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रचने का काम कर रहा था.

अमेरिका जस्टिस डिपार्टमेंट ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारत में बैठे सीसी-1 के कहने पर निखिल गुप्ता ने हत्या के लिए एक ‘किलर’ की तलाश शुरू की. इस दौरान निखिल का संपर्क एक ऐसे शख्स से हुआ, जिसका अपराधियों के साथ उठना-बैठना था. लेकिन यह शख्स कोई किलर नहीं बल्कि अमेरिकी एजेंसियों का एक खुफिया सोर्स था. इसी सोर्स ने निखिल गुप्ता को सुपारी किलर बताकर एक शख्स से मिलवाया. यह सोर्स और सुपारी किलर दोनों ही अंडरकवर एजेंट थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

by UB India News
July 19, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 19, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

20 जुलाई से संसद से बदलेगी तस्वीर!………….

20 जुलाई से संसद से बदलेगी तस्वीर!………….

by UB India News
July 19, 2026
0

20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. इस दौरान सरकार कई अहम बिल पेश करने जा रही...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 19, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

मध्यप्रदेश:  मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

मध्यप्रदेश: मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

by UB India News
July 19, 2026
0

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक हुई। भोपाल से मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट और अधिकारी ई-बस...

Next Post
उत्तरकाशी में मशीन पर भारी पड़ा इंसान का हौसला , सफल रेस्क्यू पर ​विदेशी मीडिया बना मुरीद

उत्तरकाशी सुरंग हादसे ने खोल दी पोल, क्या अब ये सवाल हल होंगे?

तेलंगाना चुनाव में 11 बजे तक 20.64 फीसदी मतदान, फिल्म सितारों समेत हस्तियों ने डाला वोट

तेलंगाना चुनाव में 11 बजे तक 20.64 फीसदी मतदान, फिल्म सितारों समेत हस्तियों ने डाला वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend